राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन बातचीत में संयम बरतें। कोई भी बड़ा फैसला माता-पिता की सलाह से लें। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी का दिन अनुकूल है। पुराना लेन-देन चुकता होगा और चल रही परेशानी दूर होगी।
वृष राशि (Taurus)
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। परिवार में किए गए वादों को पूरा करें। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं का समाधान होता दिख रहा है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्क से लाभ तो होगा, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में फैसला न लें। व्यापार में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। माता से किया वादा समय पर पूरा करें।
कर्क राशि (Cancer)
बेकार के तनाव से बचें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। सरकारी मामलों में सोच-समझकर बोलें। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत से सुलझेगी। रुका हुआ धन संबंधी काम पूरा हो सकता है।
सिंह राशि (Leo)
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय में बदलाव फायदेमंद रहेंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कीमती सामान की सुरक्षा रखें। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान से किया वादा निभाएं।
कन्या राशि (Virgo)
करियर के लिहाज से दिन अच्छा है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन सफलता भी मिलेगी। भाई-बहनों की बातों में उलझने से बचें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। पुरानी गलती से सबक लेना जरूरी होगा।
तुला राशि (Libra)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश के अवसर मिलेंगे। व्यापार में पार्टनरशिप बन सकती है। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। बाहर के खाने से परहेज करें। बच्चों की कोई फरमाइश पूरी करेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भागदौड़ रह सकती है। परिवार में नए मेहमान के आगमन के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
धनु राशि (Sagittarius)
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। बॉस की बातों को गंभीरता से लें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। मन की इच्छा को लेकर मां से बातचीत करेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। पार्टनर पर भरोसा सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र से खुशखबरी मिल सकती है। घर बनाने की योजना शुरू हो सकती है। जीवनसाथी से कोई बात छिपाने से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius)
साल की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। योजनाओं को पूरा करने में समय देंगे। पिता से किसी बात पर मतभेद है तो सोच-समझकर बात करें। मेहनत का फल मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव दूर होगा।
मीन राशि (Pisces)
दिन मिलाजुला रहेगा। काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मौसम के प्रभाव से सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में पार्टनर से अच्छी खबर मिलेगी। पुरानी परेशानी दूर होगी। परिवार से धन सहयोग मिल सकता है, बैंक लोन की भी संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी, लेकिन सरकारी काम में अड़चन आ सकती है।















