• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल बकाया पर सख्ती, बड़े बकायेदार पावर कंपनी के लिए बनी गंभीर चुनौती

Amish Kumari by Amish Kumari
January 5, 2026
in छत्तीसगढ़
आम आदमी के लिए GOOD NEWS! अगले 5 साल तक नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें.. महंगी बिजली से भी मिलेगी राहत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे पावर कंपनी के प्रबंधन की चिंता गहराती जा रही है। एक तरफ घरेलू और छोटे उपभोक्ताओं पर सख्ती दिखाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर बड़े और रसूखदार बकायेदारों से वसूली करना कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि बकायादारों की सूची में विधानसभा और आईएएस एसोसिएशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के नाम भी दर्ज हैं।

सरकारी विभागों पर करीब 3 हजार करोड़ का बकाया

READ ALSO

Latest Cg News : हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Cg News Raipur : सीएम हेल्पलाइन 1076 से संजय की समस्या का हुआ त्वरित समाधान

पावर कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, केवल सरकारी विभागों पर ही लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। विधानसभा पर 22 लाख 75 हजार रुपये, जबकि आईएएस एसोसिएशन पर 64 लाख 35 हजार रुपये की देनदारी बताई जा रही है। कुल मिलाकर सरकारी, घरेलू और अन्य उपभोक्ताओं को मिलाकर प्रदेश में बकाया राशि करीब 7 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।छोटे उपभोक्ताओं पर सख्ती, बड़े बकायेदारों पर उठे सवाल

बकाया वसूली के लिए पावर कंपनी द्वारा विशेष

अभियान चलाया जा रहा है। पहले जहां बिजली अमला मौके पर पहुंचकर कनेक्शन काटता था, अब स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद कंट्रोल रूम से ही तीन बार मैसेज भेजकर बिजली सप्लाई बंद की जा रही है। इस कार्रवाई के बीच यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि करोड़ों रुपये बकाया रखने वाले बड़े उपभोक्ताओं पर अपेक्षित सख्ती क्यों नहीं दिखाई जा रही, जबकि छोटे और घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली तुरंत काट दी जाती है।

सालों से नहीं किया गया भुगतान

कंपनी के रिकॉर्ड के मुताबिक, विधानसभा द्वारा आखिरी भुगतान 20 नवंबर 2015 को 29 हजार 380 रुपये का किया गया था। इसके बाद से लगभग 10 वर्षों से कोई भुगतान नहीं हुआ है। वहीं आईएएस एसोसिएशन ने अंतिम बार 31 जनवरी 2011 को केवल 2 हजार 585 रुपये जमा किए थे।

बृजमोहन अग्रवाल के नाम से दर्ज कनेक्शन पर भी बकाया

बकायेदारों की सूची में बृजमोहन अग्रवाल के नाम से दर्ज बिजली कनेक्शन पर 13 लाख 32 हजार रुपये बकाया हैं। बताया गया है कि इस कनेक्शन पर 5 अगस्त 2025 को 1 लाख 53 हजार रुपये का अंतिम भुगतान किया गया था। इसके अलावा प्रयास बालक विद्यालय, सड्दू पर 38 लाख 64 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है।

ग्रामीण इलाकों में भी स्थिति गंभीर

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली बिल बकाया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कई ग्राम पंचायतों पर लाखों रुपये की देनदारी है। आंकड़ों के अनुसार ग्राम पंचायत टेमरी पर 14 लाख 63 हजार 860 रुपये और ग्राम पंचायत नकटा पर 16 लाख 25 हजार 350 रुपये का बिजली बिल बकाया है। इन दोनों पंचायतों ने बीते तीन वर्षों से कोई भुगतान नहीं किया है।

P गैर-घरेलू उपभोक्ताओं पर 15.90 करोड़ का बकाया

सरकारी और घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ गैर-घरेलू उपभोक्ताओं पर भी भारी बकाया है। प्रदेशभर में 729 गैर-घरेलू उपभोक्ताओं से 15 करोड़ 90 लाख रुपये की वसूली की जानी है। नोटिस जारी होने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा बकायेदार बिलासपुर (249), अंबिकापुर (156), रायपुर सिटी (89), रायपुर ग्रामीण (74), रायगढ़ (70), दुर्ग (38), जगदलपुर (32) और राजनांदगांव (21) क्षेत्रों से हैं।

पावर कंपनी का दावा: वसूली अभियान लगातार जारी

पावर कंपनी के कार्यपालक निदेशक (राजस्व) एस. के. ठाकुर ने बताया कि प्रदेशभर में बकाया वसूली का अभियान निरंतर जारी है। बकायादारों को मैसेज और नोटिस भेजे जा रहे हैं और तय समय में भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी विभागों से बकाया वसूली को लेकर शासन स्तर पर बातचीत चल रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Latest Cg News : हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 11, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : सीएम हेल्पलाइन 1076 से संजय की समस्या का हुआ त्वरित समाधान

September 11, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा से संकल्प तक : जनभागीदारी से विकसित भारत की ओर छत्तीसगढ़ का कदम

September 11, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक

September 11, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 11, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ मिले कोरोना और स्वाइन फ्लू के इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

September 11, 2026
Next Post
जनसमस्याओं पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, सुनवाई के बाद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसमस्याओं पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, सुनवाई के बाद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर.. 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC की प्रक्रिया

August 26, 2026
BSNL यूजर्स के लिए GOOD NEWS! अब इस दिन से पूरे देश में शुरू होंगी 4G सेवाएं

होली ऑफर 2026: BSNL का खास तोहफा, 997 रुपये के प्लान में 14 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी और रोज 2GB डेटा

March 2, 2026

Today Cg News: रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार

August 31, 2026
इंडियन नेवी को मिला ‘INS अंड्रोथ’, दुश्मनों की पनडुब्बियों को पानी में तबाह कर देने का है ताकत..

इंडियन नेवी को मिला ‘INS अंड्रोथ’, दुश्मनों की पनडुब्बियों को पानी में तबाह कर देने का है ताकत..

October 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • FASTag: OneTag सुविधा लॉन्च: FASTag का बैंक बदलना हुआ आसान, बैंक बदलने पर नहीं बदलना पड़ेगा स्टिकर
  • Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर
  • Latest Cg News : हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR