• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जनसमस्याओं पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, सुनवाई के बाद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
January 5, 2026
in रायगढ़
जनसमस्याओं पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, सुनवाई के बाद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित होने वाले जनदर्शन में सोमवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान जगदम्बा महावेद (रायगढ़) ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए आवेदन देने के बावजूद गैस न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं ग्राम पंचायत झारगुड़ा के ग्रामीणों ने नटवरपुर की कोटवारी सेवा भूमि पर अवैध निर्माण हटाने तथा महुआ शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

तहसील कापू के ग्राम ठाकुरपोड़ी निवासी रसवति ने सर्पदंश से पति की मृत्यु के बाद लंबित आर्थिक सहायता आवेदन पर सुनवाई न होने की शिकायत की। टारपाली की 85 वर्षीय गोमती मालाकार ने वृद्धा पेंशन दिलाने का आग्रह किया।

READ ALSO

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

तहसील पुसौर के ग्राम कोसमंदा निवासी शुक्लाम्बर प्रधान ने कृषि भूमि (खसरा नंबर 164, रकबा लगभग 8 डिसमिल) पर कब्जा होने के बावजूद राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज न होने की समस्या बताई। कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा ग्राम जतरी निवासी रामकुमार डनसेना ने पटवारी द्वारा ऋण पुस्तिका न देने की शिकायत की। ग्राम भिखारीमाल के ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज व मारपीट से गांव की शांति व्यवस्था बिगड़ने की जानकारी दी।
वहीं पुसौर क्षेत्र के कुछ मजदूरों ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास मंडल मर्यादित, कोड़ातराई में कार्य कराने के बावजूद दो माह का भुगतान न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।

जनदर्शन में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Related Posts

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

May 9, 2026
एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक
रायगढ़

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

May 9, 2026
“नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा
रायगढ़

“नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा

May 9, 2026
रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर
रायगढ़

रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर

May 9, 2026
“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त

May 8, 2026
केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव
रायगढ़

केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव

May 8, 2026
Next Post
तमनार मामले में महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार का आरोपी गिरफ्तार, महिला आरक्षकों ने चप्पलों की माला पहनाई

तमनार मामले में महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार का आरोपी गिरफ्तार, महिला आरक्षकों ने चप्पलों की माला पहनाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन 10 स्टॉक में दिखेगा तगड़ा एक्शन, खबरों के चलते रखें नजर..

आज इन 10 स्टॉक में दिखेगा तगड़ा एक्शन, खबरों के चलते रखें नजर..

September 2, 2025
नमो भारत ट्रेन की पूरी डिटेल: 82 किमी का सफर सिर्फ 55 मिनट में, जानें भारत की हाईस्पीड रेल दुनिया से कैसे आगे निकल रही है?

नमो भारत ट्रेन की पूरी डिटेल: 82 किमी का सफर सिर्फ 55 मिनट में, जानें भारत की हाईस्पीड रेल दुनिया से कैसे आगे निकल रही है?

February 22, 2026
छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को झटका, इस रूट की सभी फ्लाइट पूरी तरह की गई बंद

बागडोगरा-दिल्ली फ्लाइट में धुआं दिखने से मचा हड़कंप, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; 148 यात्री थे सवार

March 31, 2026
ऑडिशन में बुलाकर स्टूडियो में 15 से 20 बच्चों को बनाया गया बंधक, आरोपी गिरफ्तार

सुधार से विश्वास तक: चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, दिखाया विकास का नया मॉडल

November 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • राजधानी में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा कार्यालय समेत ये प्रमुख ठिकाने हाई अलर्ट पर
  • CGPSC ने इतने पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन, जानिए कैसे करें आवेदन
  • रोजाना एक कटोरी दही खाने से क्या होता है? फायदे सुन आपके होश उड़ जाएंगे…
  • आज इन राशि वालों को मिल सकती है कई तरह की चुनौतियां, पढ़े 12 राशियों का राशिफल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR