• Privacy Policy
  • About Us
Friday, February 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मिलेट फसलों को बढ़ावा देने कृषि मंत्री ने दिए निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
August 1, 2025
in छत्तीसगढ़
मिलेट फसलों को बढ़ावा देने कृषि मंत्री ने दिए निर्देश

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 01 अगस्त 2025

 

READ ALSO

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कृषि विभाग की बैठक में कृषि मंत्री नेताम ने खरीफ सीजन 2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को जैविक खेती, कोदो-कुटकी जैसी पारंपरिक एवं लाभकारी फसलों के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि खाद एवं बीज का समय पर और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के किसानों को मिले। बैठक के दौरान उन्होंने तीनों जिलों दंतेवाड़ा,सुकमा और बीजापुर के उप संचालक कृषि से खरीफ 2025 के क्षेत्राच्छादन, मक्का व मिलेट्स के बीज भंडारण, उर्वरक भंडारण और वितरण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की भी समीक्षा की और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता तथा गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही, मृदा की सेहत को संरक्षित रखने के उद्देश्य से रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग और जैविक खादों को बढ़ावा देने पर बल दिया। बैठक में मंत्री ने उद्यानिकी क्षेत्र में रोजगार सृजन की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने मुनगा, ऑयल पाम, मसाला फसलें एवं कोदो-कुटकी जैसे उत्पादों के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने और उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

कृषि अधिकारियों ने बताया कि खरीफ 2025 के लिए बीज भंडारण एवं वितरण की समीक्षा की। दंतेवाड़ा जिले में अनाज के लिए 3480 क्विंटल का लक्ष्य रखा गया, जिसमें से 2816 क्विंटल का भंडारण और वितरण किया गया। दलहन के लिए 39 क्विंटल का लक्ष्य था, जबकि 99 क्विंटल का भंडारण और वितरण किया गया। सुकमा जिले में अनाज के लिए लक्ष्य 4680 क्विंटल रहा, जिसमें 3545 क्विंटल का भंडारण और 3162 क्विंटल का वितरण हुआ। दलहन में कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं था, परंतु 49 क्विंटल का भंडारण और वितरण किया गया। बीजापुर जिले में अनाज के लिए 12910 क्विंटल का लक्ष्य था, जिसमें से 9938 क्विंटल का भंडारण और 3934 क्विंटल का वितरण हो चुका है। दलहन में 225 क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध 68 क्विंटल का भंडारण और वितरण किया गया। मंत्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को योजनाओं की जानकारी समय पर दी जाए और उन्हें तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके और उनकी आय में वृद्धि हो। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी आर.के. बर्मन सहित तीनों जिलों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

February 5, 2026
ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

February 5, 2026
नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सीनियर लीडर सोमडू मड़कम समेत 12 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा, जानें कितना था इनाम?
छत्तीसगढ़

नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सीनियर लीडर सोमडू मड़कम समेत 12 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा, जानें कितना था इनाम?

February 5, 2026
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 80 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में कई थानों के टीआई बदले गए, एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी की सूची

February 5, 2026
UCO बैंक में निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़

135 पदों पर निकलेगी भर्ती, इस जिले में 11 फरवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं–12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

February 5, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर से करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का करेंगे भूमिपूजन

February 4, 2026
Next Post
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का मध्यप्रदेश दौरा: आस्था, संस्कृति और सेवा का संगम

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आकांक्षा हाट का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

NPCI की नई चेतावनी, यहां जानें Digital Arrest आने पर क्या करें

NPCI की नई चेतावनी, यहां जानें Digital Arrest आने पर क्या करें

November 8, 2025

“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” तथा हरियर पाठशाला कार्यक्रम के तहत शासकीय स्कूल गोगांव में 500 पौधों का रोपण

July 30, 2025
प्रदेश में अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 767.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 20, 2025
जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की गति तेज करने के दिए निर्देश

जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की गति तेज करने के दिए निर्देश

August 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘किसी महिला को मजबूरी में नहीं रखा जा सकता’, सुप्रीम कोर्ट ने 30 हफ्ते की गर्भावस्था समाप्त करने की दी अनुमति
  • बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर डेवलपर व मैनेजर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती, देखें आवेदन करने की पूरी डिटेल यहां।
  • ‘जनता ने जन सुराज को नकार दिया, सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए कोर्ट पहुंचे’, प्रशांत किशोर पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी
  • कल क्यों रहेगी ओला, उबर और रेपिडो की हड़ताल? ड्राइवर्स ने किया ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ का ऐलान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR