• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

‘ICC ने हमारे साथ सही नहीं किया’, भारत में खेलने को तैयार नहीं बांग्लादेश; वर्ल्ड कप से हो सकता है बाहर

Amish Kumari by Amish Kumari
January 22, 2026
in देश
‘ICC ने हमारे साथ सही नहीं किया’, भारत में खेलने को तैयार नहीं बांग्लादेश; वर्ल्ड कप से हो सकता है बाहर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने साफ कर दिया है कि वह भारत में यह टूर्नामेंट नहीं खेलेगी। आईसीसी से एक दिन की मोहलत मिलने के बाद बांग्लादेश के युवा एवं खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने स्पष्ट कहा कि उनकी टीम किसी भी हाल में भारत में विश्व कप नहीं खेलेगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों और खेल सलाहकार के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया। इससे पहले बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अपने मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया था।

READ ALSO

SSR: देश के 13 राज्यों, 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SSR शुरू; दोबारा वोटरों को जुड़ने का मिलेगा मौका

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

आईसीसी की बैठक में नहीं मिला समर्थन

बुधवार को आईसीसी और बीसीबी के बीच इस मुद्दे पर बैठक हुई थी। बैठक में वोटिंग भी कराई गई, जिसमें सिर्फ दो देशों ने बांग्लादेश के पक्ष में मतदान किया। पाकिस्तान भी बांग्लादेश के समर्थन में था। इसके बाद बांग्लादेश बोर्ड ने सरकार से चर्चा के लिए आईसीसी से 24 घंटे का समय मांगा था।

अब बांग्लादेश सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। बीसीबी ने कहा है कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहता है, लेकिन भारत में नहीं। बोर्ड ने यह भी बताया कि वह इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए आईसीसी से लगातार संपर्क में रहेगा।

सरकार भारत जाने के पक्ष में नहीं

खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि आईसीसी का फैसला उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आईसीसी ने हमारे साथ सही व्यवहार नहीं किया। विश्व कप में खेलना है या नहीं, इसका फैसला सरकार करेगी।” अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटता है तो ग्रुप सी में स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है।

क्रिकेटरों की मेहनत पर भी दिया जोर

आसिफ नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में कड़ी मेहनत की है, लेकिन भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं। हमारी टीम पूरी तरह तैयार है। हम चाहते हैं कि आईसीसी हमारे सुरक्षा जोखिमों को समझे और हमें श्रीलंका में मैच खेलने की अनुमति दे।”

श्रीलंका में मैच कराने की मांग बरकरार

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। बुधवार को आईसीसी ने बांग्लादेश की भारत की जगह श्रीलंका में मैच कराने की मांग को खारिज कर दिया था और फैसला लेने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।

बांग्‍लादेश का शेड्यूल

  • बांग्‍लादेश बनाम वेस्‍टइंडीज: 7 फरवरी, कोलकाता
  • बांग्‍लादेश बनाम इटली: 9 फरवरी, कोलकाता
  • बांग्‍लादेश बनाम इंग्‍लैंड: 714 फरवरी, कोलकाता
  • बांग्‍लादेश बनाम नेपाल: 17 फरवरी, मुंबई

Related Posts

देश

SSR: देश के 13 राज्यों, 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SSR शुरू; दोबारा वोटरों को जुड़ने का मिलेगा मौका

November 13, 2026
देश

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 12, 2026
देश

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका

November 12, 2026
देश

Driver Strike Today: आज से ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, निजी स्कूल बसों के पहिए थमने की आशंका

November 12, 2026
देश

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

November 11, 2026
देश

Kolkata Flight Hijack: Air India की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की कोशिश, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर

November 11, 2026
Next Post
इस राज्य कि सरकार ने “Cough, Syrups, Coldrif” की बिक्री लगाया प्रतिबंध, जाने क्या रही बड़ी वजह??

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 167 दवाओं के नमूने फेल किए, गुणवत्ता मानकों पर नहीं उतरीं, नकली दवाएं भी शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 26 अग्निवीरों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 26 अग्निवीरों ने की सौजन्य मुलाकात

September 14, 2025
DRDO की अग्नि-प्राइम Missile का हुआ सफल परीक्षण, 2000KM तक कर सकता है प्रहार

DRDO की अग्नि-प्राइम Missile का हुआ सफल परीक्षण, 2000KM तक कर सकता है प्रहार

September 25, 2025
खरसिया में टायर रीसाइक्लिंग प्लांट में जोरदार विस्फोट, 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल

खरसिया में टायर रीसाइक्लिंग प्लांट में जोरदार विस्फोट, 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल

February 5, 2026
छत्तीसगढ़ की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चुनाव आयोग आज करेगा जारी, जानिए घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक

SIR चरण-2 में बड़ा बदलाव, 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 6.5 करोड़ नाम हटाए गए

January 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर; ₹1 लाख के करीब पहुंचा 18k सोने का भाव, जानें आज का ताजा रेट
  • Raipur Fire Accident: रायपुर में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • CNG PNG Rate Increase: फिर पड़ी महंगाई की मार, CNG और PNG के बढ़े दाम, ये हैं नई कीमतें
  • Health And Fitness: खाना बनाने के लिए कौन सा कुकिंग ऑयल है सबसे बेहतर? जानिए एक्सपर्ट की राय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR