• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

आज से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र: बजट से लेकर अहम विधेयकों तक, किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा, जानिए पूरी जानकारी

Amish Kumari by Amish Kumari
January 28, 2026
in देश
आज से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र: बजट से लेकर अहम विधेयकों तक, किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा, जानिए पूरी जानकारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बुधवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में वैसे तो सबसे अहम मुद्दा आम बजट ही रहेगा, लेकिन इससे पहले ही संकेत मिल रहे हैं कि सत्र के दौरान हंगामा भी देखने को मिल सकता है। सत्र खत्म होते ही पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के चलते संसद में राजनीतिक माहौल गर्म रहने की संभावना है।

मंगलवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष की वीबी-जीरामजी कानून और एसआईआर विवाद पर चर्चा की मांग को खारिज कर दिया। सरकार का कहना है कि इन दोनों मुद्दों पर पहले ही संसद में चर्चा हो चुकी है, इसलिए अब दोबारा बहस करने का कोई औचित्य नहीं है। सरकार ने साफ किया कि वह इन मामलों में ‘गियर रिवर्स’ नहीं कर सकती।

READ ALSO

भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता

‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल

वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बजट सत्र से एक दिन पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार द्वारा अपने विधायी एजेंडे की जानकारी न देने को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इसे संसदीय परंपराओं के खिलाफ बताया।

बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद के दोनों सदनों में संयुक्त अभिभाषण के साथ बजट सत्र के पहले चरण की शुरुआत होगी। इस चरण का सबसे अहम एजेंडा एक फरवरी को लोकसभा में पेश होने वाला आम बजट होगा।

बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद चार हफ्ते के अवकाश के बाद दूसरा चरण नौ मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा। सत्र के सुचारू संचालन को लेकर मंगलवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस बैठक में कांग्रेस नेता जयराम रमेश, तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष, माकपा के जॉन ब्रिटास सहित कई विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कामकाज का एजेंडा साझा न करने का आरोप लगाया।

Parliament session PTI

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि इसे उचित समय पर साझा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष के सभी दल मनरेगा को समाप्त कर वीबी जीरामजी नाम से नई रोजगार योजना लाने, एसआईआर में खामियों, चुनावी राज्यों में ईडी के छापों, अमेरिकी टैरिफ, विदेश नीति, वायु प्रदूषण, रुपये में गिरावट और किशोरों के इंटरनेट मीडिया उपयोग पर पाबंदी जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

विपक्षी पार्टियों का तर्क था कि वीबी-जीरामजी विधेयक उसके गंभीर एतराज और विरोध के बावजूद पारित किया गया। इस पर रिजीजू ने कहा कि संसद से पारित कानून का पालन करना होता है और हम गियर रिवर्स नहीं कर सकते। बंगाल में एसआइआर पर चर्चा की तृणमूल कांग्रेस की मांग पर कहा कि पिछले सत्र में चुनावी सुधारों पर व्यापक चर्चा हुई थी और फिर बहस की मांग अनुचित है। उन्होंने विपक्ष से कहा कि वे अपने मुद्दे उठाएं, लेकिन हंगामा न करें।

Parliament session PTI

बैठक के बाद विधायी एजेंडा साझा न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह साल का पहला सत्र है और आमतौर पर सरकारी कामकाज की सूची राष्ट्रपति अभिभाषण के बाद साझा की जाती है। हालांकि सरकार अपना एजेंडा साझा करने के लिए तैयार है और यह कोई मुद्दा नहीं है। संसद को सुचारू रूप से चलाना ही मुख्य लक्ष्य है। बैठक में शामिल तृणमूल सांसद सागरिका घोष ने कहा कि हमने अपने मुद्दे उठाने और विपक्ष को समय देने की आवाज जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि संसद एकतरफा रास्ता नहीं और न ही सरकार के लिए केवल नोटिस बोर्ड।

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए जांच समिति की रिपोर्ट की प्रतीक्षा : रिजीजू

अपने सरकारी आवास पर जले हुए नोटों की गड्डियां मिलने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट वापस भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की प्रक्रिया बजट सत्र के पहले चरण में आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि जस्टिस वर्मा पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया चल रही है और सरकार उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। स्पीकर ने बीते वर्ष मानसून सत्र के दौरान 12 अगस्त को जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए यह समिति बनाई थी।

Related Posts

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा ये राज्य, इतनी तीव्रता से डोली धरती, घरों से भागे लोग
देश

भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता

August 13, 2026
‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल
देश

‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल

August 12, 2026
हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप
देश

हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप

August 12, 2026
जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
देश

जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव

August 12, 2026
बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द
देश

बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द

August 12, 2026
CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास
देश

CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास

August 12, 2026
Next Post
RRB NTPC CBT-ST परीक्षा अब 11 फरवरी को होगी, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड इस तारीख को होंगे जारी

RRB NTPC CBT-ST परीक्षा अब 11 फरवरी को होगी, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड इस तारीख को होंगे जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

7000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

7000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

April 14, 2026
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?

आम आदमी को झटका! ₹3 से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नई दरें लागू

May 15, 2026
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

October 11, 2025
तिल्दा नेवरा— बी एन बी विद्यालय नेवरा में कला उत्सव की धूम , प्रतिभागियों ने दिखाया जौहर

तिल्दा नेवरा— बी एन बी विद्यालय नेवरा में कला उत्सव की धूम , प्रतिभागियों ने दिखाया जौहर

August 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ Realme 16x 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता
  • वृषभ राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और धन लाभ के भी बन रहे अच्छे योग, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!
  • भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR