• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मौसमी का जूस, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Amish Kumari by Amish Kumari
January 29, 2026
in अन्य
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मौसमी का जूस, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति ने हमें कई अनमोल उपहार दिए हैं, जिनमें मौसमी भी शामिल है। मौसमी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है और ज्यादातर लोग इसका जूस पीना पसंद करते हैं। अंग्रेजी में मौसंबी को स्वीट लाइम (Sweet Lime) कहा जाता है।

READ ALSO

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पोषक तत्वों से भरपूर मौसमी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करती है और हमें तरोताजा भी रखती है। हालांकि, बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि मौसमी का जूस पीने का सही समय क्या है और इसके सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

मौसमी के पोषक तत्व

मौसमी विटामिन C, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है, जो 100 ग्राम में लगभग 43 कैलोरी प्रदान करता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, B1, B2 और B6 भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

मौसमी का जूस पीने का सबसे सही समय क्या है? 

मौसमी का जूस पीने का सबसे अच्छा समय सुबह के कनाश्ते के बाद (करीब 10:00 से 11:00 बजे) होता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा (Electrolytes) प्रदान करता है। इसमें मौजूद विटामिन-C और फाइबर पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा जिम या हेवी एक्सरसाइज के बाद इसे पीने से शरीर हाइड्रेट होता है और थकान कम होती है।

कब पीने से बचें? 

गलत समय पर जूस पीने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में मौसमी का जूस खाली पेट पीने से बचना चाहिए। इसमें एसिडिक गुण होते हैं, जिससे कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। वहीं रात के समय भी मौसमी का जूस नहीं पीना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें शुगर होती है, जिससे सर्दी-खांसी या नींद आने में दिक्कत हो सकती है। खाने के तुरंत बाद जूस पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और ब्लोटिंग हो सकती है।

मौसमी का जूस पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी बूस्टर 

मौसमी में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। यह व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे शरीर को सर्दी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

2. पाचन तंत्र के लिए रामबाण
मौसमी की खुशबू से लार ग्रंथियां सक्रिय होती हैं, और इसमें मौजूद एसिड पाचन में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है। यह एसिडिटी और पेट की जलन को कम करने में सहायक है।

3. वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो मौसंबी का जूस एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसे गुनगुने पानी और शहद के साथ लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

4. टॉक्सिन्स को बाहर निकालना 
यह प्राकृतिक रूप से शरीर को डिटॉक्स करता है। यह किडनी और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाकर शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

5. त्वचा और बालों के लिए वरदान
मौसमी विटामिन C कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। इसके नियमित सेवन से स्कैल्प स्वस्थ रहता है और बालों का झड़ना कम हो सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Related Posts

पैसे रखें तैयार, जल्द निवेशकों के लिए खुलेगा Cotec Healthcare का IPO, मिलेगा कमाई का शानदार मौका..
अन्य

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

August 30, 2026
अन्य

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 21, 2026
28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व
अन्य

28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व

August 18, 2026
सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त
अन्य

सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त

August 17, 2026
आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय
अन्य

आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय

August 17, 2026
Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
अन्य

Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

August 16, 2026
Next Post
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड की मार, कई जिलों में अलर्ट जारी, बारिश को लेकर भी मौसम विभाग का आया ये अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

BSE F&O कॉन्ट्रैक्ट 14 जनवरी को होंगे सेटल, निवेश से पहले जान लें इसका मतलब

January 13, 2026
संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

January 26, 2026
खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री  साय

खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय

February 19, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: विदेशों में परफॉर्मेंस कर चुकी मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR