• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सेक्स रैकेट का खुलासा: पैसों का झांसा देकर महिलाओं से कराया जा रहा था गलत काम, 3 युवतियां बरामद, , दो आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
February 2, 2026
in रायगढ़
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 12 युवतियां गिरफ्तार…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में लगातार सख्त कार्रवाई के बावजूद देह व्यापार जैसे संगठित अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दिन इस अवैध गतिविधि से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किराए पर रह रहा डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया।

READ ALSO

सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

 मकान से तीन महिलाएं बरामद

एसएसपी के निर्देश पर थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। योजना के तहत पहले एक पुलिस पाइंटर को ग्राहक बनाकर तय रकम के साथ मकान में भेजा गया। जैसे ही तय संकेत मिला, पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान मकान के अंदर तीन महिलाएं, पुलिस पाइंटर, मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और एक अन्य व्यक्ति नागेंद्र विश्वकर्मा निवासी कोतरारोड मौजूद मिले। तलाशी के दौरान देह व्यापार से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

पैसों का लालच देकर करवा रहा था देह व्यापार

मौके पर पकड़े गए नागेंद्र विश्वकर्मा से पूछताछ में खुलासा हुआ कि डिंपी इजारदार लंबे समय से महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेल रहा था। वह खुद इस अवैध धंधे का संचालन करता था और ग्राहकों की व्यवस्था भी करता था। नागेंद्र ने स्वीकार किया कि वह इसी सिलसिले में वहां आया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी किराए के मकान को देह व्यापार का अड्डा बनाकर आर्थिक लाभ कमा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन, पाइंटर से मिली नकद राशि और आपत्तिजनक सामग्री को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया है।

यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई, जिसे रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Related Posts

सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय
रायगढ़

सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय

August 13, 2026
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण
रायगढ़

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

August 13, 2026
300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
रायगढ़

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज

August 13, 2026
हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
रायगढ़

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

August 13, 2026
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल
रायगढ़

राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल

August 13, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
रायगढ़

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

August 11, 2026
Next Post
E-Challan सिस्टम में बड़ा बदलाव,अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी परिवहन से जुड़ी सेवाएं

E-Challan सिस्टम में बड़ा बदलाव,अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी परिवहन से जुड़ी सेवाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ISIS के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, 3 पुलिसकर्मी शहीद

ISIS के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, 3 पुलिसकर्मी शहीद

December 29, 2025
सर्पदंश से बचाव और त्वरित इलाज हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

सर्पदंश से बचाव और त्वरित इलाज हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

July 22, 2025
“इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बम की धमकी, अफरा-तफरी के बीच यात्रियों को उतारा गया, जांच जारी”

“इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बम की धमकी, अफरा-तफरी के बीच यात्रियों को उतारा गया, जांच जारी”

January 6, 2026
सोना-चांदी निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदलेगा वैल्यूएशन नियम, SEBI का नया फैसला

सोना-चांदी निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदलेगा वैल्यूएशन नियम, SEBI का नया फैसला

February 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पैकेज्ड फूड की नमक-चीनी मात्रा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और FSSAI को अल्टीमेटम
  • जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, अधिसूचना जारी
  • शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर; छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकानों, इस वजह से लिया फैसला
  • रैली-जुलूस के आयोजनों को लेकर निगम ने जारी किया आदेश! 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, 4 NOC जरूरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR