Raigarh News : *23 नवंबर, रायगढ़*। धार्मिक मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज किया गया है, एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Read More : Hyderabad Threat Email: 26/11 जैसे हमले की धमकी भरा ईमेल से मचा हड़कंप, 300 लोगों को जान से मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 22 नवंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 34, सराईभद्दर जूटमिल के रहवासियों द्वारा उनके वार्ड की धार्मिक मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने की लिखित शिकायत थाना जूटमिल में की गई थी। शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 734/2026, धारा 298, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Read More : Panchayat 5 Trailer: ‘पंचायत 5’ का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन OTT पर होगी स्ट्रीम
प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जूटमिल पुलिस की टीम द्वारा दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी राहुल चौहान पिता लक्ष्मी चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी सराईभद्दर जूटमिल को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया। दोनों को नियमानुसार सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं फरार आरोपी लक्ष्मी चौहान की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
















