• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ

Amish Kumari by Amish Kumari
November 23, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 23 नवम्बर 2026/ जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

READ ALSO

Raigarh News : धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

Read More: Panchayat 5 Trailer: ‘पंचायत 5’ का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन OTT पर होगी स्ट्रीम

*अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को जोड़ने के निर्देश*

जिले के युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने और रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि कक्षा दसवीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं को उद्योगों के माध्यम से अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।

*पीवीटीजी समुदाय तक पहुंचाएं शासन की योजनाओं का लाभ*

बैठक में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समुदाय के प्रत्येक पात्र परिवार तक आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों को शिविर आयोजित कर सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

*स्कूल एवं आंगनबाड़ी के बच्चों के आधार कार्ड बनाने पर जोर*

जिला पंचायत सीईओ ने स्कूली एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के आधार कार्ड निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चार से पांच स्कूलों का क्लस्टर बनाकर आधार पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि सभी पात्र बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा सकें। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में छह वर्ष तक के बच्चों के अपार आईडी बनाने की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने करने के निर्देश दिए। बैठक में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, शौचालय, पेयजल एवं विद्युत सुविधा की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उसे शीघ्र ही संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका उपयोग प्रारंभ हो सके। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा पौधों के रोपण के लिए पौधों के वितरण की भी जानकारी ली।

Read More : Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

*सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी*

जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए एल-2 एवं एल-3 स्तर पर लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदारों एवं विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर पर लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो। समय-सीमा की बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने अक्टूबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया और आगे भी इसी तरह कार्य करने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री हेमेन्द्र भूआर्य, श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, सुश्री शिल्पा भगत सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

November 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

November 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

November 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

November 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

November 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नशा कारोबारी और शिक्षा माफिया भाजपा सरकार स्कूलों को निजी हाथों बेचने की कर रही तैयारी : शाखा यादव

November 21, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

King: शाहरुख खान की नई फिल्म ‘किंग’ का नया वीडियो आउट, इस दिन होगी रिलीज

October 25, 2026

IND vs WI: कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच, यहां जानें तीनों मैचों की तारीख, समय और वेन्यू

September 25, 2026
दहेज के लिए जिंदा जलाने वाला आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस से छीन रहा था हथियार…

दहेज के लिए जिंदा जलाने वाला आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस से छीन रहा था हथियार…

August 24, 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया आत्मीय स्वागत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया आत्मीय स्वागत

October 4, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
  • Raigarh News : धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • Panchayat 5 Trailer: ‘पंचायत 5’ का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन OTT पर होगी स्ट्रीम
  • Hyderabad Threat Email: 26/11 जैसे हमले की धमकी भरा ईमेल से मचा हड़कंप, 300 लोगों को जान से मारने की धमकी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR