• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

UPI से भुगतान कब तक रहेगा फ्री? क्या अब पेमेंट पर देना होगा शुल्क?

Amish Kumari by Amish Kumari
February 5, 2026
in देश
UPI से भुगतान कब तक रहेगा फ्री? क्या अब पेमेंट पर देना होगा शुल्क?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

UPI से भुगतान कब तक रहेगा फ्री? क्या अब पेमेंट पर देना होगा शुल्क?पिछले एक साल से देश के बैंक और डिजिटल भुगतान कंपनियां जैसे पेटीएम, फोनपे आदि यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की मांग कर रही थीं। इनका कहना था कि यूपीआई ट्रांजेक्शन प्रोसेस करने में लागत बढ़ रही है। लेकिन वित्त मंत्रालय ने इस मांग को फिलहाल साफ तौर पर खारिज कर दिया है।

सरकार का रुख स्पष्ट है कि आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए यूपीआई सेवा अभी पूरी तरह मुफ्त रहेगी। इसी सोच के तहत आम बजट 2026-27 में यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड लेनदेन के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है, ताकि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) व्यवस्था बनी रहे।

READ ALSO

पैकेज्ड फूड की नमक-चीनी मात्रा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और FSSAI को अल्टीमेटम

टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी

सरकार करती है बैंकों की भरपाई

एमडीआर मॉडल के तहत सरकार डिजिटल भुगतान से जुड़ी लागत का बड़ा हिस्सा बैंकों और भुगतान कंपनियों को देती है। पिछले बजट में इस मद के लिए 437 करोड़ रुपये रखे गए थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 2,196 करोड़ रुपये कर दिया गया।

इसके साथ ही यूपीआई से होने वाले बड़े लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव भी सरकार ने फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। हालांकि सरकार के इस फैसले से बैंकों और फिनटेक कंपनियों में कुछ निराशा देखी जा रही है।

बढ़ती लागत, कंपनियों की चिंता

वर्तमान में यूपीआई रोजाना 30 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन प्रोसेस कर रहा है। बैंकों और भुगतान कंपनियों का कहना है कि स्केलिंग, फ्रॉड रोकने और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए मौजूदा सब्सिडी पर्याप्त नहीं है।

इनका दावा है कि एक डिजिटल भुगतान पर औसतन 2 रुपये की लागत आती है, जिसकी मौजूदा व्यवस्था में पूरी भरपाई नहीं हो पा रही।

RBI के आंकड़े क्या कहते हैं?

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई के जरिए होने वाले 86 प्रतिशत लेनदेन 500 रुपये से कम के होते हैं। इससे लागत और बढ़ जाती है, क्योंकि छोटे लेनदेन की संख्या बहुत ज्यादा है।

डिजिटल भुगतान से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्रॉड रोकथाम, नए फीचर्स और दूर-दराज के इलाकों तक सेवाएं पहुंचाने में खर्च लगातार बढ़ रहा है।

बड़े व्यापारियों पर शुल्क की मांग

पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने सुझाव दिया था कि जिन बड़े व्यापारियों का टर्नओवर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है, उनसे 0.2 से 0.3 प्रतिशत तक शुल्क लिया जाए। इस संबंध में आरबीआई द्वारा गठित समिति के सामने प्रस्तुति भी दी गई थी।

संगठन ने यह भी कहा था कि छोटे व्यापारियों और व्यक्तिगत लेनदेन को शुल्क मुक्त रखा जाए। उनका तर्क था कि मौजूदा व्यवस्था लंबे समय तक टिकाऊ नहीं है।

सरकार का साफ संदेश

सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल यूपीआई उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वित्त मंत्रालय और आरबीआई के अधिकारियों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो आने वाले महीनों में इस मुद्दे पर दोबारा चर्चा की जा सकती है।

रिकॉर्ड स्तर पर UPI की लोकप्रियता

भारत में यूपीआई की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनवरी 2026 में यूपीआई के जरिए 2,170 करोड़ लेनदेन हुए, जिनकी कुल राशि 28.33 लाख करोड़ रुपये रही।

दिसंबर 2025 में यह आंकड़ा 2,163 करोड़ लेनदेन और 27.97 लाख करोड़ रुपये था। यानी रोजाना औसतन 70 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन हो रहे हैं, जिनकी कुल राशि करीब 91,403 करोड़ रुपये है।

Related Posts

पैकेज्ड फूड की नमक-चीनी मात्रा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और FSSAI को अल्टीमेटम
देश

पैकेज्ड फूड की नमक-चीनी मात्रा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और FSSAI को अल्टीमेटम

August 14, 2026
निर्माणाधीन टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे
देश

टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी

August 14, 2026
भूकंप के झटको से कांपी लद्दाख की धरती, जाने रियेक्टर स्केल कितनी रही तीव्रता?
देश

भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

August 14, 2026
HDFC Bank ग्राहकों के लिए अलर्ट, आज बंद रहेगी ये सर्विस…
देश

HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं

August 14, 2026
निर्माणाधीन टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे
देश

निर्माणाधीन टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे

August 14, 2026
संसद का मानसून सत्र खत्म, लोकसभा में 19 और राज्यसभा में 39% हुआ काम
देश

संसद का मानसून सत्र खत्म, लोकसभा में 19 और राज्यसभा में 39% हुआ काम

August 13, 2026
Next Post
Youtube क्रिएटर्स की हुई मौज, अब लो क्वालिटी वीडियो भी बन जाएगा HD..

YouTube पर भाषाओं की दीवार टूटी, अब अपनी भाषा में देख सकेंगे दुनिया भर के वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई

July 31, 2026
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, जानिए आम लोग पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, जानिए आम लोग पर क्या पड़ेगा असर

May 1, 2026
आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय

आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय

October 29, 2025
वनमंत्री  कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया

वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया

August 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पैकेज्ड फूड की नमक-चीनी मात्रा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और FSSAI को अल्टीमेटम
  • जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, अधिसूचना जारी
  • शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर; छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकानों, इस वजह से लिया फैसला
  • रैली-जुलूस के आयोजनों को लेकर निगम ने जारी किया आदेश! 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, 4 NOC जरूरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR