• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, February 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं बेहतर ऑफर, करियर में आएगा बड़ा मौका; पढ़े आज का राशिफल।

Amish Kumari by Amish Kumari
February 8, 2026
in राशिफल
मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आज रविवार, 08 फरवरी का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में पूरे दिन होंगे। इसके अलावा आज के दिन कई तरह शुभ योग बन रहे हैं जिससे कारण कई राशि वालों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। मेष राशि वालों को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। वृषभ राशि वालों के बनते हुए काम अधूरे रह सकते हैं। कन्या और तुला राशि वालों आज के दिन थोड़ा बचकर रहना होगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।

मेष (Aries)

​आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई अहम फैसला ले सकते हैं। यदि आपने किसी से उधार लिया हुआ है, तो उसकी वापसी की मांग भी हो सकती है। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें और किसी की सुनी सुनाई बातों में आने से बचें, तभी दिन बेहतर रहेगा।

READ ALSO

इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, नौकरी और आय में होगा इजाफा; पढ़े आज का राशिफल

इन चार राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, आज मिल सकती हैं शुभ संकेत ; पढ़ें आज का राशिफल ।

​वृष (Taurus)

​आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार में कोई लाभदायक सौदा फाइनल हो सकता है और आपकी मेहनत खुलकर रंग लाएगी। माता–पिता के आशीर्वाद से नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना पूरा हो सकता.है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से आपको मान–सम्मान और नई पहचान मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा होकर मन को सुकून देगा।

​मिथुन (Gemini)

​आज आप अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच और हुनर की खूब सराहना होगी। कला, लेखन और क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। घर में किसी अतिथि के आगमन से माहौल आनंदमय रहेगा। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन संयम रखें। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, उनके लिए शुभ संकेत हैं।

​कर्क (Cancer)

​आज आपके मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, जिससे आप थोड़ा बेचैन महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक मतभेद तनाव बढ़ा सकते हैं, इसलिए संवाद बनाए रखें। आप अपनी माता से किए गए वादे को निभाएंगे। यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो उसे पूरा करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। खर्च सोच–समझकर करें। आज कुछ नया करने की इच्छा भी मन में जागेगी।

​सिंह (Leo)

​आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनके अच्छे काम के लिए सराहना और प्रोत्साहन मिलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, खासकर शेयर मार्केट से जुड़े मामलों में। आप अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात दिल को खुश कर देगी। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों की उलझनों को सुलझाने में मदद करेगा।

​कन्या (Virgo)

​आज आपको हर कदम समझदारी से उठाने की जरूरत है। साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो अतिरिक्त सतर्कता बरतें। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होकर राहत देगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज़ न करें। जरूरी कागजात संभालकर रखें, उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। लेन-देन से जुड़ा कोई पुराना मामला आज सुलझ सकता है।

​तुला (Libra)

​आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर आपका ध्यान जाएगा। हालांकि धन से जुड़ा कोई मामला तनाव बढ़ा सकता है। किसी पुरानी गलती का खुलासा हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। अपने काम दूसरों पर न छोड़ें, वरना परेशानी बढ़ेगी। संतान की प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा।

​वृश्चिक (Scorpio)

​आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। अत्यधिक मेहनत के कारण थकान महसूस होगी। मनमौजी स्वभाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है। किसी से भी जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। यदि परिवार के सामने कोई भूल उजागर हो जाए, तो विनम्रता से माफी मांगना ही बेहतर रहेगा।

​धनु (Sagittarius)

​आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। कामों में मन लगेगा और नई शुरुआत के संकेत मिलेंगे, खासकर प्रेम संबंधों में। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाएं। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में काम आएगी।

​मकर (Capricorn)

​आज का दिन जिम्मेदारी और धैर्य से काम लेने का है। यदि पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर रही है, तो लापरवाही न करें। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। हर काम संयम और सोच–समझकर करें। किसी भी विषय में जल्दबाजी करना बाद में पछतावे का कारण बन सकती है।

​कुंभ (Aquarius)

​आज आप सामाजिक कार्यों से जुड़कर नाम और पहचान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों में चली आ रही कड़वाहट दूर होगी और आपसी समझ बढ़ेगी। बेवजह दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल है। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। हालांकि कुछ जरूरी खर्च मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं।

​मीन (Pisces)

​आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहराएगा, जिससे आप एक–दूसरे की कमियों को स्वीकार कर रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में आ रही किसी समस्या का समाधान किसी जूनियर की मदद से हो सकता है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे और मन में संतोष बना रहेगा।

 

Related Posts

आज इन 5 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पूरे होंगे अधूरे काम!
राशिफल

इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, नौकरी और आय में होगा इजाफा; पढ़े आज का राशिफल

February 10, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन चार राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, आज मिल सकती हैं शुभ संकेत ; पढ़ें आज का राशिफल ।

February 6, 2026
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..
राशिफल

इन 5 राशियों के लिए अचानक धन लाभ और भाग्य खुलने के योग, जानें 4 फरवरी का राशिफल

February 4, 2026
तुला, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

इन चार राशियों को मिल सकता है नई जिम्मेदारी और दो को रहना होगा सावधान; पढ़े 12 राशियों की हाल।

February 3, 2026
मकर राशि वालों आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल
राशिफल

मिथुन, कर्क सहित इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आज मिल सकते हैं नए अवसर; पढ़े आज का राशिफल।

February 2, 2026
आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 7 राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा बेहद शुभ, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता; पढ़े आज का राशिफल।

February 1, 2026
Next Post
एक महीने तक रोज़ाना स्किपिंग करने से शरीर में होंगे ये बड़े बदलाव, वजन घटाने में कितनी मिलेगी मदद? जानिए पूरी जानकारी

एक महीने तक रोज़ाना स्किपिंग करने से शरीर में होंगे ये बड़े बदलाव, वजन घटाने में कितनी मिलेगी मदद? जानिए पूरी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

राज्यपाल  डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

August 16, 2025
प्रदेश में अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 797.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 23, 2025
छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत

सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

August 19, 2025
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! दिवाली से पहले 5 से 8 प्रतिशत DA में हुई बढ़ोतरी..

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! दिवाली से पहले 5 से 8 प्रतिशत DA में हुई बढ़ोतरी..

October 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • SBI सहित देश के कई बड़े बैंक 12 फरवरी को रहेंगे बंद, हड़ताल का ऐलान
  • छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 4 से 26 अप्रैल तक यात्रियों को होगी दिक्कत, देखें पूरी लिस्ट यहां
  • छत्तीसगढ़ में शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, 3 की हालत गंभीर
  • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR