OpenAI, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया की प्रमुख कंपनी है, ने हाल ही में घोषणा की कि वह इस साल के अंत तक अपना पहला AI-पावर्ड हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक ऑडियो-फोकस्ड वियरेबल डिवाइस पर काम कर रही है, जिसे 2027 की शुरुआत में मार्केट में लाया जा सकता है।
लीक जानकारी के अनुसार, OpenAI का पहला हार्डवेयर ईयरबड्स हो सकता है और इसके नाम के रूप में “Dime” चुना जा सकता है। टिप्स्टर “स्मार्ट पिकाचू” के मुताबिक, कंपनी पहले एक बेसिक वर्जन लॉन्च कर सकती है, ताकि बाद में एक ज्यादा एडवांस्ड और हाई-कंप्यूटिंग डिवाइस पर काम करना आसान हो।
OpenAI के मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी क्रिस लेहेन ने पहले ही खुलासा किया था कि कंपनी इस साल के अंत तक अपना पहला AI डिवाइस बनाने की योजना बना रही है, हालांकि उन्होंने लॉन्च की निश्चित समयसीमा नहीं बताई थी।
एक सूत्र के अनुसार, चीन में OpenAI से जुड़ी हालिया पेटेंट फाइलिंग से पता चला है कि प्रोडक्ट का नाम Dime होगा। सूत्र का यह भी दावा है कि कंपनी पहले साधारण ईयरबड्स लॉन्च कर सकती है। वहीं HBM की कमी और महंगे कंपोनेंट्स के कारण फोन जैसे हाई-कंप्यूटिंग डिवाइस के लॉन्च में देरी हो सकती है। इससे प्रोडक्ट की लागत बहुत बढ़ जाती है।
बताया जा रहा है कि कंपनी 2026 में आसान वर्जन लॉन्च कर सकती है। इसके बाद कंपोनेंट्स की कीमतें स्थिर होने पर एडवांस्ड वर्जन को मार्केट में लाया जाएगा।
इसी बीच, OpenAI ने एजेंटिक कोडिंग के लिए नया AI मॉडल भी पेश किया है, जिसका नाम GPT-5.3-Codex है। यह नया मॉडल फिलहाल दुनिया भर में ChatGPT के सभी पेड प्लानों में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, यह नया मॉडल पिछले वर्जन से 25 प्रतिशत तेज है और इसके शुरुआती वर्जन ने टीम को फाइनल प्रोडक्ट को बेहतर बनाने में मदद की है।
GPT-5.3-Codex कम प्रॉम्प्ट्स से कॉम्प्लेक्स वेब गेम बना सकता है और लाखों टोकनों पर स्वतंत्र रूप से काम कर सकता है। इसके अलावा यह नया मॉडल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के पूरे लाइफसाइकिल में मदद करता है। इसमें PRD लिखना, कॉपी एडिटिंग, यूजर रिसर्च, स्लाइड डेक बनाना, स्प्रेडशीट का एनालिसिस करना और सिस्टम की निगरानी शामिल है।
















