• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा

Amish Kumari by Amish Kumari
February 12, 2026
in देश
बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर आपको भी बैंक की ओर से बीमा पॉलिसी, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश योजनाएं खरीदने के लिए बार-बार कॉल आते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मिस-सेलिंग यानी गलत या दबाव बनाकर प्रोडक्ट बेचने के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय बैंक ने साफ संकेत दिया है कि अगर किसी ग्राहक को गलत तरीके से स्कीम बेची गई, तो बैंक को पूरा पैसा लौटाना होगा और नुकसान की भरपाई भी करनी पड़ेगी।

मिस-सेलिंग रोकने के लिए नए नियम

आरबीआई के मसौदा दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि बैंकों की नीतियां ऐसी नहीं होनी चाहिएं, जो कर्मचारियों या डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (DSA) को गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचने के लिए प्रोत्साहित करें। खासकर थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट जैसे बीमा, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश योजनाओं की बिक्री में इंसेंटिव आधारित टारगेट सिस्टम पर रोक लगाने की बात कही गई है।

READ ALSO

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी बढ़ोतरी, एक हफ्ते में $10.5 billion डॉलर का इजाफा

अमेरिका का 100% टैरिफ बिल पास, भारत पर बढ़ा दबाव; क्या पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?

आरबीआई का मानना है कि ज्यादा कमीशन या लक्ष्य आधारित बिक्री व्यवस्था कई बार ग्राहकों के हितों के खिलाफ काम करती है और इसी से मिस-सेलिंग को बढ़ावा मिलता है।

बिना अनुमति कॉल पर भी सख्ती

मसौदे में यह प्रस्ताव भी रखा गया है कि बैंक ग्राहकों को उनकी अनुमति के बिना मार्केटिंग कॉल नहीं कर सकेंगे। यदि कॉल की जाती है, तो वह केवल तय कार्यालय समय के दौरान ही होनी चाहिए। इसका उद्देश्य अनचाहे फोन कॉल से ग्राहकों को राहत देना है।

गलत बिक्री साबित हुई तो पूरा रिफंड

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में यह साबित हो जाता है कि ग्राहक को गलत जानकारी देकर या दबाव बनाकर कोई प्रोडक्ट बेचा गया है, तो बैंक को पूरी रकम वापस करनी होगी। साथ ही यदि ग्राहक को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान हुआ है, तो उसकी भरपाई भी बैंक को करनी पड़ेगी।

इसके अलावा बैंक किसी प्रोडक्ट के साथ जबरन कोई अन्य प्रोडक्ट जोड़ नहीं सकेंगे। ग्राहक को अपनी पसंद से अलग-अलग विकल्प चुनने का पूरा अधिकार होगा।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘डार्क पैटर्न’ पर रोक

केंद्रीय बैंक ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भ्रामक डिजाइन या ‘डार्क पैटर्न’ के इस्तेमाल पर भी सख्ती का प्रस्ताव दिया है। यानी ऐसे ऑनलाइन डिजाइन, जो ग्राहकों को भ्रमित कर निर्णय लेने पर मजबूर करते हैं, उन्हें प्रतिबंधित किया जा सकता है।

4 मार्च तक मांगे गए सुझाव

आरबीआई ने इन प्रस्तावित नियमों पर आम जनता और संबंधित पक्षों से 4 मार्च तक सुझाव आमंत्रित किए हैं। माना जा रहा है कि इन नए नियमों से बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्राहकों के अधिकारों को अधिक सुरक्षा मिलेगी।

Related Posts

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी बढ़ोतरी, एक हफ्ते में $10.5 billion डॉलर का इजाफा
देश

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी बढ़ोतरी, एक हफ्ते में $10.5 billion डॉलर का इजाफा

August 8, 2026
अमेर‍िका ने भारत को दी राहत! 500 की बजाय लग सकता है 100% टैर‍िफ
देश

अमेरिका का 100% टैरिफ बिल पास, भारत पर बढ़ा दबाव; क्या पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?

August 8, 2026
हादसे के बाद मची चीखपुकार, सड़क से नीचे गिरी बेकाबू बस; चारों तरफ बिखर गईं लाशें
देश

हादसे के बाद मची चीखपुकार, सड़क से नीचे गिरी बेकाबू बस; चारों तरफ बिखर गईं लाशें

August 8, 2026
UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम
देश

आधार कार्ड में ये 8 गलतियां; बैंक, पैन और पासपोर्ट का काम में आ सकती है रुकावट

August 8, 2026
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी
देश

आज शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? चेक करें अगस्त महीने की पूरी हॉलिडे लिस्ट

August 8, 2026
क्या UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान
देश

क्या UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

August 7, 2026
Next Post
राहुल गांधी की सदस्यता पर संकट? निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दिया नोटिस

राहुल गांधी की सदस्यता पर संकट? निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दिया नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

NEET UG 2026 का री-एग्जाम के लिए छत्तीसगढ़ के इन शहरों में बनाये गए सेंटर, इस दिन होगा एग्जाम

NEET UG 2026 का री-एग्जाम के लिए छत्तीसगढ़ के इन शहरों में बनाये गए सेंटर, इस दिन होगा एग्जाम

June 5, 2026
आदि कर्मयोगी अभियान: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होंगे जनजातीय परिवार

आदि कर्मयोगी अभियान: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होंगे जनजातीय परिवार

August 21, 2025
HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! आज और कल बंद रहेंगी ये सवाएं, जानें टाइम और डिटेल्स…

HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! आज और कल बंद रहेंगी ये सवाएं, जानें टाइम और डिटेल्स…

August 22, 2025
बड़ा हादसा; टाटा सूमो पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 13 लोगों की दबकर मौत, 2 घायल

बड़ा हादसा; टाटा सूमो पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 13 लोगों की दबकर मौत, 2 घायल

July 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
  • Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR