• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा

Amish Kumari by Amish Kumari
February 12, 2026
in देश
बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर आपको भी बैंक की ओर से बीमा पॉलिसी, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश योजनाएं खरीदने के लिए बार-बार कॉल आते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मिस-सेलिंग यानी गलत या दबाव बनाकर प्रोडक्ट बेचने के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय बैंक ने साफ संकेत दिया है कि अगर किसी ग्राहक को गलत तरीके से स्कीम बेची गई, तो बैंक को पूरा पैसा लौटाना होगा और नुकसान की भरपाई भी करनी पड़ेगी।

मिस-सेलिंग रोकने के लिए नए नियम

आरबीआई के मसौदा दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि बैंकों की नीतियां ऐसी नहीं होनी चाहिएं, जो कर्मचारियों या डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (DSA) को गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचने के लिए प्रोत्साहित करें। खासकर थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट जैसे बीमा, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश योजनाओं की बिक्री में इंसेंटिव आधारित टारगेट सिस्टम पर रोक लगाने की बात कही गई है।

READ ALSO

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका

आरबीआई का मानना है कि ज्यादा कमीशन या लक्ष्य आधारित बिक्री व्यवस्था कई बार ग्राहकों के हितों के खिलाफ काम करती है और इसी से मिस-सेलिंग को बढ़ावा मिलता है।

बिना अनुमति कॉल पर भी सख्ती

मसौदे में यह प्रस्ताव भी रखा गया है कि बैंक ग्राहकों को उनकी अनुमति के बिना मार्केटिंग कॉल नहीं कर सकेंगे। यदि कॉल की जाती है, तो वह केवल तय कार्यालय समय के दौरान ही होनी चाहिए। इसका उद्देश्य अनचाहे फोन कॉल से ग्राहकों को राहत देना है।

गलत बिक्री साबित हुई तो पूरा रिफंड

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में यह साबित हो जाता है कि ग्राहक को गलत जानकारी देकर या दबाव बनाकर कोई प्रोडक्ट बेचा गया है, तो बैंक को पूरी रकम वापस करनी होगी। साथ ही यदि ग्राहक को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान हुआ है, तो उसकी भरपाई भी बैंक को करनी पड़ेगी।

इसके अलावा बैंक किसी प्रोडक्ट के साथ जबरन कोई अन्य प्रोडक्ट जोड़ नहीं सकेंगे। ग्राहक को अपनी पसंद से अलग-अलग विकल्प चुनने का पूरा अधिकार होगा।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘डार्क पैटर्न’ पर रोक

केंद्रीय बैंक ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भ्रामक डिजाइन या ‘डार्क पैटर्न’ के इस्तेमाल पर भी सख्ती का प्रस्ताव दिया है। यानी ऐसे ऑनलाइन डिजाइन, जो ग्राहकों को भ्रमित कर निर्णय लेने पर मजबूर करते हैं, उन्हें प्रतिबंधित किया जा सकता है।

4 मार्च तक मांगे गए सुझाव

आरबीआई ने इन प्रस्तावित नियमों पर आम जनता और संबंधित पक्षों से 4 मार्च तक सुझाव आमंत्रित किए हैं। माना जा रहा है कि इन नए नियमों से बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्राहकों के अधिकारों को अधिक सुरक्षा मिलेगी।

Related Posts

देश

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 12, 2026
देश

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका

November 12, 2026
देश

Driver Strike Today: आज से ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, निजी स्कूल बसों के पहिए थमने की आशंका

November 12, 2026
देश

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

November 11, 2026
देश

Kolkata Flight Hijack: Air India की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की कोशिश, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर

November 11, 2026
देश

Bulgaria Highway Accident: भीषण सड़क हादशा; घने कोहरे के कारण आपस में टकराई 70 से ज्यादा गाड़ियां, 12 लोगों की गई जान!

November 11, 2026
Next Post
राहुल गांधी की सदस्यता पर संकट? निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दिया नोटिस

राहुल गांधी की सदस्यता पर संकट? निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दिया नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिला पदाधिकारियों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिला पदाधिकारियों की घोषणा

August 10, 2025

Jio: Jio का एनिवर्सरी ऑफर, JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ

October 1, 2026
3 दिसंबर को नवा रायपुर में होगा भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे का महामुकाबला, जानिए टिकट की कीमत और कैसे करें बुक

3 दिसंबर को नवा रायपुर में होगा भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे का महामुकाबला, जानिए टिकट की कीमत और कैसे करें बुक

November 17, 2025
Gift Nifty में कमजोरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी के निगेटिव शुरुआत की आशंका, आज किन शेयरों में दिख सकता है एक्शन?

निफ्टी-सेंसेक्स में 6वें दिन भी गिरावट जारी,क्या आगे और फिसलेगा बाजार या अब लगाना चाहिए पैसा ?

January 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, प्रदेश में 1.90 करोड़ से अधिक वोटर पंजीकृत
  • CG Sugarcane New Rate: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को सीएम साय की बड़ी सौगात, पिछले साल फसल बेचने वालों को भी नए रेट से होगी भुगतान
  • inflation: अक्टूबर में 6% पर पहुंची थोक महंगाई दर, प्याज-दूध-अंडे की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन
  • Chhath Puja Song: आयुष्मान खुराना-शरवरी का ‘बुलाए छठी मां’ गाना रिलीज, सुनकर भावुक हो जाएंगे भक्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR