• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सुप्रिया से प्रेरणा लेकर युवाओं को अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए: मुख्यमंत्री साय

Amish Kumari by Amish Kumari
February 18, 2026
in छत्तीसगढ़
सुप्रिया से प्रेरणा लेकर युवाओं को अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए: मुख्यमंत्री साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर ,18 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथा रैंक प्राप्त करने वाली मुंगेली की सुश्री सुप्रिया को सम्मानित किया। उन्होंने सुप्रिया और उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुँह मीठा कराया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुप्रिया की सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला युवा भी असाधारण उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रिया का अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को सुप्रिया से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य पाने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जिले के ग्राम टेढ़ाधौंरा की 23 वर्षीय सुप्रिया ठाकुर ने सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथी रैंक प्राप्त कर मुंगेली जिला सहित राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। अपनी प्रतिभा, अनुशासन और देशसेवा के अटूट संकल्प के बल पर वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी है।

READ ALSO

Chhattisgarh news today: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी पैसेंजर ट्रेन, हीराकुंड एक्सप्रेस भी होगी लेट

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी तेज, 29-30 अक्टूबर को होगी बैठक

साधारण परिवेश से असाधारण उपलब्धि तक

ग्राम टेढ़ाधौंरा निवासी सुप्रिया सिंह श्रीनेत एक किसान परिवार से आती हैं। उनकी माता श्रीमती संतोषी सिंह श्रीनेत और पिता श्री वैदेही शरण सिंह, जो पेशे से किसान हैं, ने सदैव उन्हें शिक्षा और संस्कारों का मजबूत आधार दिया। परिवार के स्नेहिल और अनुशासित वातावरण में पली-बढ़ी सुप्रिया ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने कक्षा 10वीं में 71 प्रतिशत और 12वीं में 58 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके बाद उन्होंने बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन) में स्नातक की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान ही उन्होंने एनसीसी को अपनाया और अपने नेतृत्व कौशल के बल पर जूनियर अंडर ऑफिसर के पद तक पहुंचीं। एनसीसी के प्रशिक्षण ने उनके भीतर अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया। यहीं से भारतीय सेना में अधिकारी बनने का उनका संकल्प आकार लेने लगा।

दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम का परिणाम

वर्ष 2023 में इंजीनियरिंग पूर्ण करने के बाद सुप्रिया ने पूरी एकाग्रता के साथ सीडीएस परीक्षा की तैयारी प्रारंभ की। कठोर परिश्रम, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमिशन के अंतर्गत आयोजित एसएसबी साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की। उनकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाली प्रेरक कहानी है। शैक्षणिक और सैन्य उपलब्धियों के साथ-साथ सुप्रिया सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। नृत्य उनकी प्रमुख रुचि है, जो उनके व्यक्तित्व को ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करता है। सुप्रिया सिंह श्रीनेत की यह सफलता न केवल मुंगेली, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी पैसेंजर ट्रेन, हीराकुंड एक्सप्रेस भी होगी लेट

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी तेज, 29-30 अक्टूबर को होगी बैठक

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में IT की बड़ी कार्रवाई; lइन कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अक्कवाना का दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में नवजात बच्चों का खरीद-फरोख्त का भांडाफोड़; तीन महिला गिरफ्तार

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के Exam

November 18, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, 80 वॉ महा- अधिवेशन का दिया न्यौता

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, 80 वॉ महा- अधिवेशन का दिया न्यौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ की डॉ. मनीषा त्रिपाठी कलिंगा यूनिवर्सिटी में सम्मानित

रायगढ़ की डॉ. मनीषा त्रिपाठी कलिंगा यूनिवर्सिटी में सम्मानित

August 23, 2025

India vs West Indies: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे आज, जानें कब और कहां देखें मैच

September 27, 2026
‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका, कोर्ट ने पूरे परिवार पर तय किए आरोप

‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका, कोर्ट ने पूरे परिवार पर तय किए आरोप

January 9, 2026
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन पर लगी पाबंदी,श्रद्धालुओं के लिए जारी की अहम सूचना ; जानिए पूरी वजह।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन पर लगी पाबंदी,श्रद्धालुओं के लिए जारी की अहम सूचना ; जानिए पूरी वजह।

March 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़
  • Chhattisgarh news today: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी पैसेंजर ट्रेन, हीराकुंड एक्सप्रेस भी होगी लेट
  • Is Bank Open Tomorrow: कल शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? बैंक जाने से पहले जान लें पूरा अपडेट
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी तेज, 29-30 अक्टूबर को होगी बैठक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR