• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद

Amish Kumari by Amish Kumari
February 20, 2026
in रायगढ़
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 20 फरवरी 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बैटरी चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद की गई हैं।

प्रकरण में प्रार्थी मुकेश कुमार झा पिता स्व. सुभाषचंद्र झा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर कोरबा (छ.ग.) द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को थाना घरघोड़ा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 2 नवंबर 2025 की रात करीब 11 से 12 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-10-BN-8366 में लगे 02 नग बैटरी, नोजल, पंप एवं अन्य सामान, जिसकी कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये है, को जामपाली खदान के सामने मेन रोड किनारे से चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

READ ALSO

Raigarh News : झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News : पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर हुए आरोपी को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रायगढ़ पुलिस ने दबोचा

विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी संतोष यादव पिता कैलाश यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मंगलूडीपा रायगढ़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा चोरी की बैटरियों को ग्राम टेरम मेन रोड के पास झाड़ियों में छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपी संतोष यादव के कब्जे से एक पुरानी इस्तेमालशुदा बैटरी तथा आरोपी लक्ष्मीनारायण यादव पिता कुरसो यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी लुडेग थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) के कब्जे से एक पुरानी इस्तेमालशुदा बैटरी, कुल कीमती 5,000 रुपये बरामद की गई। आरोपियों की संख्या एक से अधिक होने के कारण प्रकरण में धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई है।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आगे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरिश पटेल, उद्योराम पटेल एवं प्रदीप तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

September 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर हुए आरोपी को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रायगढ़ पुलिस ने दबोचा

September 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार बिखरेंगे सुर और संस्कृति के रंग

September 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त रूख : समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल

September 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा

September 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”

September 1, 2026
Next Post
सुपर 8 में भिड़ेंगे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

सुपर 8 में भिड़ेंगे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Nepal Floods Update: नेपाल बाढ़ में अब तक 1222 लोगों के शव बरामद, 4875 लोग अभी भी लापता, PM शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

September 3, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

July 31, 2026
Vivo ने भारत में लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन

Vivo ने भारत में लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन

March 17, 2026
मथुरा में भीषण हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी, 40 यात्री घायल

मथुरा में भीषण हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी, 40 यात्री घायल

April 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • BRICS: 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय रहेंगे बंद, जानिए क्या है बजह?
  • Raigarh News : झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • Chhattisgarh news: त्योहार से पहले सख्ती! रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे-धुमाल, बदल गए ये नियम
  • Today Cg News : विशेष लेख : नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR