• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

Amish Kumari by Amish Kumari
October 25, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News : *रायगढ़, 25 अक्टूबर* । जूटमिल पुलिस ने सारंगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक युवक राजेश्वर सारथी उर्फ समारू (19 साल) और चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूटपाट की नीयत से सड़क पर ट्रक किनारे सो रहे व्यक्ति की जेब से रुपये और मोबाइल निकालने का प्रयास किया। इस दौरान व्यक्ति के जागने और विरोध करने पर आरोपियों में से एक बालक ने बटन चाकू से उसके शरीर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू जब्त किया है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Read More : Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 की सुबह थाना जूटमिल पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जूटमिल थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष है जिसके सीने और कंधे सहित शरीर पर चोट के निशान पाए गए। मृतक की पहचान नहीं हो पाने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रूप से मरच्युरी में रखवाया।

अगले दिन थाना प्रभारी द्वारा डॉक्टरों की टीम से शव का शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक बताए जाने पर आज थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 656/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

शहर में हुई इस गंभीर घटना को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी द्वारा ततकाल घटनास्थल पहुंचकर पुलिस टीम को मामले में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी तेज की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर घटना के समय और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसी बीच पुलिस को घटना में करीब 15-16 वर्ष के लड़कों के शामिल होने और घटना दिनांक को देखे जाने की सूचना मिली । तत्काल टीआई अभिनव कांत द्वारा संदिग्ध युवकों के हुलिए के आधार पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसके बाद मिट्ठूमुड़ा, बजरंगपारा और सांगीतराई क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने एक युवक राजेश्वर सारथी उर्फ समारू तथा चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उन्होंने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस जांच विवेचना में स्थानीय लोगों ने भी मदद की ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशा करते हैं और अक्सर कबाड़ का सामान चोरी करने तथा शराब के नशे में रहने वाले व्यक्तियों, बुजुर्गों और रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर रात में अकेले आने-जाने वाले लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल और रुपये लूटने जैसी वारदातें करते थे। लूट से मिलने वाली रकम का उपयोग वे खाने-पीने में करते थे।

आरोपियों के मेमोरेंडम अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1 बजे सभी लूटपाट की नीयत से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल CG 04 M 3674 पर दो लड़के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंचे, उनके पीछे-पीछे 3 और लड़के भी वहां पहुंचे। वहां फल दुकान के बगल में सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास एक व्यक्ति नशे की हालत में सोया हुआ दिखाई दिया। आरोपियों ने उसके जेब से रुपये और मोबाइल निकालने के लिए तलाशी शुरू की, तभी वह जाग गया और विरोध करने लगा। इसी दौरान एक आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक ने अपने पास रखे बटन चाकू से मृतक की भुजा, सीने, जांघ और पीठ पर लगातार वार कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने मृतक की जेब से 700 रुपये निकाले, जिन्हें उन्होंने आपस में बांट लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर आरोपियों द्वारा संगठित होकर पूर्व में तथा इस जघन्य हत्या कारित करने पर प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 111 BNS जोड़ा गया है ।

जूटमिल पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक बटन चाकू जब्त किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी राहुल उईके के मार्गदर्शन पर प्रकरण का शीघ्र खुलासा करने में निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दिव्या बंजारे, वेदवती कुमेटी, एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, राजेश पटेल, लोमश राजपूत, आरक्षक नरेश रजक, सुशील यादव, तरुण महिलाने, संजय एक्का, शांति मिरी, परमानंद पटेल की अहम भूमिका रही है ।

Read More : MS Dhoni IPL 2027: धोनी IPL 2027 खेलेंगे या लेंगे संन्यास? ‘पुरानी गाड़ी’ का जिक्र कर दिया बड़ा संकेत

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“अपराध कर कानून से बच निकलने की मंशा रखने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत 15 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रायगढ़ मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण व जनसंपर्क

October 24, 2026
Next Post

Inflation Hike 2026: आम आदमी को लगेगा महंगाई का बड़ा झटका, महंगे होंगे साबुन, बिस्किट, चॉकलेट, तेल और मोबाइल रिचार्ज के दाम! जानें वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कल आंध्रप्रदेश में तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

कल आंध्रप्रदेश में तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

October 27, 2025
*साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर रायगढ़ और तमनार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर रायगढ़ और तमनार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

August 21, 2025
अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, अब इतने रुपये महंगा हो गया मिल्क, यहां जानें पूरी डिटेल

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, अब इतने रुपये महंगा हो गया मिल्क, यहां जानें पूरी डिटेल

May 14, 2026
सुशासन और पारदर्शिता की ओर रायगढ़ प्रशासन की नई पहल, 316 किसानों को 14.12 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान

सुशासन और पारदर्शिता की ओर रायगढ़ प्रशासन की नई पहल, 316 किसानों को 14.12 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान

January 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • E100 Fuel New Rules 2026: अब 100% इथेनॉल से चल सकेंगी कारें, भारत में E100 फ्यूल को मिली मंजूरी
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन छुट्टी का एलान; बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
  • Hyundai SUV Bayon: Hyundai ने पेश की नई SUV Bayon, कीमत 10 लाख से कम
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR