चुनाव आयोग की ओर से देश के अलग-अलग राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में Tamil Nadu में भी यह प्रक्रिया पूरी की गई है। अब Election Commission of India ने राज्य की अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इस नई सूची में 74 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। आइए जानते हैं SIR प्रक्रिया के बाद सामने आए अहम आंकड़े—
सोमवार को तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बताया कि SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
गौरतलब है कि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वोटर लिस्ट से इतने बड़े पैमाने पर नाम हटना एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले 27 अक्टूबर 2025 को तमिलनाडु में कुल 6.41 करोड़ मतदाता दर्ज थे। वहीं, 23 फरवरी 2026 को जारी अंतिम सूची के अनुसार यह संख्या घटकर 5.67 करोड़ रह गई है।
इस तरह साफ है कि SIR के बाद राज्य में 74 लाख से अधिक नाम वोटर लिस्ट से हट गए हैं, जो चुनावी दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा















