रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना कॉल लेटर ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
इन तारीखों पर होगी परीक्षा
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।
कॉल लेटर डाउनलोड करने की स्टेप्स
- आरबीआई अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर करेंट वैकेंसीज में कॉल लेटर पर क्लिक करें।
- अब भर्ती से संबंधित कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रश्न पत्र में तर्क शक्ति परीक्षण से 30 सवाल, सामान्य अंग्रेजी से 30 सवाल, सामान्य जागरूकता से 30 सवाल और संख्यात्मक क्षमता से 30 सवाल पूछे जायेगे।
पेपर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा गुजराती, कन्नड़, कोंकड़ी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, असमी, मणिपुरी, बंगाली, तेलुगु, उर्दू माध्यमों में भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
















