• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

CBSE Board Exam 2027: CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड कॉपी चेकिंग तरीके में बड़ा बदलाव, अब रटने से नहीं आएंगे अच्छे नंबर

Amish Kumari by Amish Kumari
November 21, 2026
in शिक्षा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

CBSE Board Exam 2027 ने नया सर्कुलर जारी कर दिया है. और इस बार बोर्ड ने सीधे कह दिया है क‍ि हमें रटा हुआ जवाब नहीं चाहिए, हमें समझा हुआ जवाब चाहिए. अगर आप 10वीं या 12वीं में हो और 2027 में बोर्ड देने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) यानी कॉपियां चेक करने के तरीके में बड़ा बदलाव करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर नया सर्कुलर जारी कर इसके संकेत दिए हैं. अब बोर्ड परीक्षाओं में सिर्फ किताबों की लाइनें रटकर लिख देने से काम नहीं चलेगा. नई सोच के मुताबिक, बच्चों की वैचारिक समझ (Conceptual Understanding), तार्किक सोच (Logical Thinking) और व्यावहारिक ज्ञान (Practical Application) को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी.

 

READ ALSO

UPSC CSE Interview Schedule: UPSC CSE इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगा इंटरव्यू

 JEE Advanced: JEE एडवांस्ड 2027 का शेड्यूल जारी, बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल कर सकेंगे छात्र

Read more Gold Silver Price Crash: 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; जानें क्‍यों गिरे दाम

 

कॉपी चेकिंग में क्या बदलेगा?

सीबीएसई के सर्कुलर के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया को पहले से ज्यादा अर्थपूर्ण बनाने की तैयारी है ताकि यह पता चल सके कि बच्चे ने विषय को सच में कितना समझा है. केवल परिभाषाएं या रटे-रटाए जवाब लिखने के बजाय छात्रों को विषय की स्पष्ट समझ और उसके व्यावहारिक इस्तेमाल को दिखाना होगा. सिटी कोऑर्डिनेटर सुमंत कुमार के मुताबिक, इस मूल्यांकन ढांचे को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार तैयार किया जा रहा है. फिलहाल इस सर्कुलर में मौजूदा एग्जाम पैटर्न में किसी फौरी या तत्काल बदलाव का ऐलान नहीं किया गया है.

 

 

 

दिसंबर में जम्मू में होगी बड़ी बैठक

इस प्रस्तावित मूल्यांकन नीति पर आगे की रूपरेखा तय करने के लिए 17 और 18 दिसंबर को जम्मू में सीबीएसई का 32वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन की थीम ‘मूल्यांकन: वैश्‍व‍िक दृष्टिकोण और भविष्य के लिए तैयार शिक्षार्थी’ रखी गई है. देश भर के स्कूल प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों के साथ इस बात पर मंथन होगा कि पारंपरिक नंबरों के खेल से आगे बढ़कर बच्चों की असली सीख और व्यावहारिक समझ को कैसे परखा जाए. शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को कॉपी जांचने के तरीकों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है.

 

छात्रों की पढ़ाई पर क्या पड़ेगा असर?

अगर योग्यता-आधारित मूल्यांकन को बड़े स्तर पर लागू किया जाता है, तो छात्रों को अपनी पढ़ाई का तरीका बदलना पड़ सकता है. सिर्फ रटने की आदत से आगे बढ़कर टॉपिक के पीछे के लॉजिक और असल जिंदगी में उसके उपयोग को समझना जरूरी होगा. जो छात्र कॉन्सेप्ट को साफ-साफ समझकर अपने शब्दों में और उदाहरण के साथ लिखेंगे, उन्हें बेहतर अंक मिलने की संभावना रहेगी.

 

कब से शुरू होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को लेकर अहम जानकारी इस प्रकार है:

 

10वीं बोर्ड परीक्षा: 16 फरवरी से 9 मार्च तक (83 विषयों के लिए).

12वीं बोर्ड परीक्षा: 16 फरवरी से 9 अप्रैल तक (121 विषयों के लिए).

परीक्षा का समय: सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी.

छात्र विषयवार पूरा शेड्यूल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर देख सकते हैं.

 

Q1: CBSE Board Exam 2027 कब से शुरू होंगे?

A: CBSE 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 9 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 9 अप्रैल तक चलेंगी. परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी.

 

Q2: CBSE कॉपी चेक‍िंग में क्‍या बदलाव हुआ है?

A: अब सिर्फ रटे हुए जवाब पर नंबर नहीं मिलेंगे. कॉपी चेक करते समय वैचारिक समझ (Conceptual Understanding), तार्किक सोच और प्रैक्टिकल एप्लीकेशन को ज्यादा नंबर दिए जाएंगे.

 

Q3: क्‍या CBSE एग्‍जाम पैटर्न बदल गया है?

CBSE Board Exam 2027: नहीं. अभी एग्जाम पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सिर्फ कॉपी चेक करने के तरीके और मूल्यांकन में बदलाव की बात कही गई है.

Related Posts

शिक्षा

UPSC CSE Interview Schedule: UPSC CSE इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगा इंटरव्यू

November 18, 2026
शिक्षा

 JEE Advanced: JEE एडवांस्ड 2027 का शेड्यूल जारी, बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल कर सकेंगे छात्र

November 14, 2026
शिक्षा

UPSC ESE 2027: UPSC ESE 2027 का शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा प्रीलिम्स एग्जाम

November 12, 2026
शिक्षा

CBSE: होली के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा, 22 मार्च की तारीख को लेकर छात्रों में असमंजस

November 10, 2026
शिक्षा

CBSE: CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, जानिए कब से शुरू होगा Exam

November 7, 2026
शिक्षा

CBSE board: CBSE 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

November 6, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर; छत्तीसगढ़ में दारू हुई सस्ती, जानिए अब कितने में मिलेगी बोतल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

September 25, 2025

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

October 10, 2026
ICC का बड़ा रुख? बांग्लादेश की मांग पर भारत से बाहर T20 वर्ल्ड कप मैच कराने पर सहमति

ICC का बड़ा रुख? बांग्लादेश की मांग पर भारत से बाहर T20 वर्ल्ड कप मैच कराने पर सहमति

January 4, 2026
IRCTC की टिकट बुकिंग साइट फिर हुई ठप, लोग हुए परेशान…

IRCTC का खास ऑफर! 12 दिन में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका, यहां जानें बुकिंग की पूरी डिटेल

March 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • JEE Main CG Board Exam Clash: छत्तीसगढ़ में 12वीं और JEE Main परीक्षा एक साथ! छात्रों की बढ़ेगी मुश्किले
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति
  • India A Vs Pakistan A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाक के बीच मुकाबला आज! जानिए कब शुरू होगा मैच?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR