• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियां, जांच में जुटी साइबर टीम

Amish Kumari by Amish Kumari
February 25, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियां, जांच में जुटी साइबर टीम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। इस संदेश में कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

एसएसपी रजनेश सिंह खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाईकोर्ट परिसर को चारों ओर से सुरक्षा घेरा बनाकर सील किया गया है। एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर कड़ी जांच की जा रही है और आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

READ ALSO

Chhatisgarh News: PM आवास पर पूर्व CM और डिप्टी सीएम कि रायपुर प्रेस क्लब में बड़ी बहस

Chhatishgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी को लेकर नया नियम, अब इन पदों पर भर्ती के लिए बाहर वालों को नहीं मिलेगा मौका

साइबर टीम जुटी जांच में पुलिस की साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और जांच पूरी होने तक पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ महीनों में कोर्ट परिसरों को इस तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी ऐसे मामले सामने आए थे, जहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। हालांकि, ज्यादातर मामलों में धमकियां फर्जी पाई गई थीं।

हाईकोर्ट के अधिवक्ता रूद्र प्रताप दुबे के अनुसार, यह ई-मेल भी पहली नजर में फर्जी लग रहा है। फिलहाल हाईकोर्ट में स्थिति सामान्य है और रोजाना की तरह न्यायिक कामकाज जारी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों की पहचान होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: PM आवास पर पूर्व CM और डिप्टी सीएम कि रायपुर प्रेस क्लब में बड़ी बहस

September 15, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatishgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी को लेकर नया नियम, अब इन पदों पर भर्ती के लिए बाहर वालों को नहीं मिलेगा मौका

September 15, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : सेवा संकल्प अभियान-2026: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी बुजुर्ग का सहारा, फिर शुरू हुई वृद्धावस्था पेंशन

September 14, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

September 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 14, 2026
Next Post
महासमुंद में बड़ी कार्रवाई,ईको कार से 68 लाख का गांजा बरामद, महिला सहित 8 तस्कर गिरफ्तार; ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैला था नेटवर्क

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई,ईको कार से 68 लाख का गांजा बरामद, महिला सहित 8 तस्कर गिरफ्तार; ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैला था नेटवर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अमेरिका-ईरान डील के बाद गोल्ड-सिल्वर में भी चमक! सोना ₹2600 और चांदी ₹5564 उछली

अमेरिका-ईरान डील के बाद गोल्ड-सिल्वर में भी चमक! सोना ₹2600 और चांदी ₹5564 उछली

June 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

December 23, 2025
जालना में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 7 की मौके पर मौत, कई घायल

जालना में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 7 की मौके पर मौत, कई घायल

April 1, 2026
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजना 2026 शिक्षक दिवस पर विकासखंड स्तर पर 08 श्रेष्ठ शिक्षक होंगे शिक्षादूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित

July 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Gold Silver Rate Today: हाइक से धड़ाम से गिरा सोना, चांदी की कीमत भी लुढ़की, जानें आज का ताजा रेट
  • IPO news: 33% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ प्रणव कंस्ट्रक्शंस का IPO, 121 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन
  • Chhatisgarh News: PM आवास पर पूर्व CM और डिप्टी सीएम कि रायपुर प्रेस क्लब में बड़ी बहस
  • Chhatishgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी को लेकर नया नियम, अब इन पदों पर भर्ती के लिए बाहर वालों को नहीं मिलेगा मौका
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR