• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
February 27, 2026
in छत्तीसगढ़
किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 27 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं ने जताया आभार

READ ALSO

दुर्ग में धान खरीदी केंद्र के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, 500 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक

छत्तीसगढ़ में अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सदैव किसानों की चिंता करते हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि अटल जी के समय किसानों को सशक्त बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की गई, जिससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होने लगा। इससे पहले किसानों को महाजनों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था, जिससे वे आर्थिक शोषण का शिकार होते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है और प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया जाएगा और पूरे प्रदेश के विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश भर से आए किसान उपस्थित थे।

Related Posts

दुर्ग में धान खरीदी केंद्र के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, 500 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक
छत्तीसगढ़

दुर्ग में धान खरीदी केंद्र के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, 500 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक

June 6, 2026
छत्तीसगढ़ में अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत 5 बदमाश गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

June 6, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; 10वीं-12वीं परीक्षा फीस बढ़ी, नए सत्र से बढ़ेगा पढ़ाई का खर्च
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; 10वीं-12वीं परीक्षा फीस बढ़ी, नए सत्र से बढ़ेगा पढ़ाई का खर्च

June 6, 2026
छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी मानसून की एंट्री! अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी मानसून की एंट्री! अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

June 6, 2026
सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

June 5, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता

June 5, 2026
Next Post
नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में समझी जनतांत्रिक प्रणाली

नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में समझी जनतांत्रिक प्रणाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से प्रदेशवासियों को मिल रही बड़ी राहत

May 7, 2026
छत्तीसगढ़ के लोगों को महंगाई का झटका, किसानों से खरीदे जाने वाले दूध का रेट प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ेगा, कल से नया रेट लागू…

छत्तीसगढ़ के लोगों को महंगाई का झटका, किसानों से खरीदे जाने वाले दूध का रेट प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ेगा, कल से नया रेट लागू…

September 30, 2025
सिर्फ 5 दिन बाकी! 31 दिसंबर तक पूरे नहीं किए ये 4 जरूरी काम तो हो सकता है बड़ा नुकसान

सिर्फ 5 दिन बाकी! 31 दिसंबर तक पूरे नहीं किए ये 4 जरूरी काम तो हो सकता है बड़ा नुकसान

December 27, 2025
नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान बड़ा आईईडी धमाका, CRPF के 2 जवान घायल; एक की हालत गंभीर, इलाके में सर्च अभियान जारी

नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान बड़ा आईईडी धमाका, CRPF के 2 जवान घायल; एक की हालत गंभीर, इलाके में सर्च अभियान जारी

February 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा
  • सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वॉटर पार्क की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 थाई युवति गिरफ्तार
  • “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
  • रिलेशनशीप में रहते हुए आरोपी ने अन्य महिला से रचाई कथित शादी, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR