• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, July 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

खाकी का मानवीय दायित्व, एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने सड़क पर भटक रहे 2 वर्षीय बालक को मां से मिलाया

Amish Kumari by Amish Kumari
March 1, 2026
in रायगढ़
खाकी का मानवीय दायित्व,  एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने सड़क पर भटक रहे 2 वर्षीय बालक को मां से मिलाया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 1 मार्च 2026 । आज दिनांक 1 मार्च 2026 को रायगढ़ में खाकी का संवेदनशील और मानवीय स्वरूप उस समय देखने को मिला, जब एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने मुख्य सड़क पर खतरनाक स्थिति में खेल रहे एक मासूम बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर अपनी जिम्मेदारी और मानवता का परिचय दिया। दोपहर करीब 3 बजे एडिशनल एसपी श्री सोनी शहर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट में आयोजित मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सीएमओ तिराहा के आगे भगवानपुर के पास मेन रोड पर उन्होंने देखा कि करीब 2 से 2.5 वर्ष का एक मासूम बालक अपनी टॉय कार के साथ सड़क के बीचों-बीच खेल रहा है और उसके दोनों ओर से भारी वाहन गुजर रहे हैं, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा था।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एडिशनल एसपी ने तुरंत अपने वाहन चालक को गाड़ी रोकने के निर्देश दिए और स्वयं उतरकर बालक को गोद में उठा लिया। आसपास पूछताछ करने पर बालक के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका और बालक भी ठीक से बोल पाने की स्थिति में नहीं था। बालक को सुरक्षित रखते हुए एडिशनल एसपी ने उसे पास की दुकान से चॉकलेट और बिस्किट दिलाकर शांत किया और स्नेहपूर्वक उससे उसके घर के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद बालक ने इशारों से अपने घर का रास्ता बताया, इस दौरान दो स्थानीय युवक- शिवम और भोला पासवान बच्चों के परिजनों को खोजबीन में मदद करने लगे जिसके आधार पर एडिशनल एसपी बालक को गोद में लेकर करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलते हुए भरतपुर मोहल्ले पहुंचे।

READ ALSO

जिला अस्पताल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, विशेषज्ञों ने दी जांच और उपचार संबंधी सलाह

सड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुघटनाकारित करने वाले स्कॉर्पियो चालक पर गंभीर धाराओं के तहत का मामला दर्ज

मोहल्ले में पहुंचने पर बालक ने अपनी मां को देखते ही पुकारा, जिससे उसकी पहचान शौर्य के रूप में हुई। बालक की मां ने बताया कि वह काफी समय से अपने बेटे को ढूंढ रही थी, अपने बेटे को सुरक्षित देखकर मां ने राहत की सांस ली और एडिशनल एसपी का आभार व्यक्त किया। एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी ने महिला को आगे बच्चे का विशेष ध्यान रखने और उसे इस तरह अकेला सड़क पर नहीं छोड़ने की समझाइश दी। इसके बाद उन्होंने बालक शौर्य के सिर पर स्नेहपूर्वक हाथ फेरते हुए अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए।

यह घटना न केवल रायगढ़ पुलिस की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि खाकी वर्दी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Related Posts

जिला अस्पताल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, विशेषज्ञों ने दी जांच और उपचार संबंधी सलाह
रायगढ़

जिला अस्पताल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, विशेषज्ञों ने दी जांच और उपचार संबंधी सलाह

July 22, 2026
सड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुघटनाकारित करने वाले स्कॉर्पियो चालक पर गंभीर धाराओं के तहत का मामला दर्ज
रायगढ़

सड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुघटनाकारित करने वाले स्कॉर्पियो चालक पर गंभीर धाराओं के तहत का मामला दर्ज

July 22, 2026
रायगढ़ कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन
रायगढ़

रायगढ़ कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन

July 22, 2026
पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना से 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश
रायगढ़

पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना से 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश

July 21, 2026
‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सहारा इंडिया फ्रॉड का 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
रायगढ़

‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सहारा इंडिया फ्रॉड का 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

July 21, 2026
पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
रायगढ़

पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

July 21, 2026
Next Post
सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में अब तक 689.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 14, 2025
UIDAI ने बढ़ा दी “Aadhaar Card ” अपडेट की फीस, जाने बायोमेट्रिक अपडेट कि भी अब कितने चुकाने पड़ेंगे पैसे

UIDAI ने बढ़ा दी “Aadhaar Card ” अपडेट की फीस, जाने बायोमेट्रिक अपडेट कि भी अब कितने चुकाने पड़ेंगे पैसे

October 4, 2025
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड की मार, कई जिलों में अलर्ट जारी, बारिश को लेकर भी मौसम विभाग का आया ये अपडेट

January 29, 2026
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘ तेरे इश्क में ‘ का ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘ तेरे इश्क में ‘ का ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज

November 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 23-27 जुलाई तक रेलवे का बड़ा ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
  • ‘द स्कैम- लीक्ड’ का टीजर रिलीज, नीट पेपर लीक जैसे मुद्दे पर बनी है ये वेब सीरीज
  • छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, राजभवन घेराव मामले में कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
  • गौ विज्ञान परीक्षा में रायगढ़ की झलक नायक ने बढ़ाया जिले का मान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR