• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

Amish Kumari by Amish Kumari
October 26, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 26 अक्टूबर* । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुसौर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने ग्राम बड़े भंडार में नाकेबंदी कर ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर आ रहे आरोपी को करीब 3 किलो गांजा के साथ पकड़ा। विवेचना के दौरान गांजा मंगाने वाले खरीदार की भी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि खरीदार ने तीन किलो गांजा मंगाने के लिए आरोपी से मोबाइल पर संपर्क किया था और इसके एवज में ₹14,850 ट्रांसफर किए थे।

READ ALSO

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

Read More : rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के बैग में गांजा लेकर होंडा साइन SP 125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BR 3641 से ओडिशा की ओर से चंद्रपुर होते हुए रायगढ़ आ रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने नाकेबंदी की। मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार ग्राम बड़े भंडार में प्रियंका किराना स्टोर के सामने मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लब सा (30 वर्ष), निवासी झारसुगुड़ा, ओडिशा, वर्तमान निवास चक्रधर कॉलोनी, चंद्रपुर, जिला सक्ती बताया। संदेही के पास से 3 पैकेट में करीब 2.893 किलो गांजा (1.40 लाख रूपये) मिला, पूछताछ में गांजा परिवहन के संबंध में जानकारी मिलने पर उसके विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी लब सा से गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा साइन SP 125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BR 3641 कीमती करीब 50,000 रूपये की जप्ती की गई ।

विवेचना के दौरान आरोपी लब सा के मेमोरेंडम कथन के आधार पर गांजा मंगाने वाले राजू दास महंत (39 वर्ष), निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ की तलाश की गई। पूछताछ में राजू दास महंत द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से लब सा से संपर्क कर तीन किलो गांजा मंगाने तथा इसके एवज में कियोस्क बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ₹14,850 ट्रांसफर करने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने आरोपी राजू दास महंत के कब्जे से वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन, मॉडल V2029 एवं वीवो T4 Lite 5G, (दोनों मोबाइल कीमती करीब 50 हजार ) जब्त किए। दोनों आरोपियों से करीब 2 लाख 40 हजार की मशरूका जप्त कर दोनों को दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक टिकेन्द्र चन्द्राकऱ सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की एवं श्यामदास महंत तथा आरक्षक महेश चौहान, तारिक अनवर और दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी*-
1. लब सा पिता प्रेमानंद सा उम्र 30 वर्ष साकिन झारपड़ा कंडेकला सेमलिया चौकी कोड़ेकेला थाना रेंगाली जिला झारसुगड़ा (उड़ीसा) हाल मुकाम चकधर कॉलोनी शनी मंदिर पास थाना चन्दपुर जिला सक्ती
2. चक्रधर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 09 शनी मंदिर पास थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती (छ0ग0) एव 02. राजू दास महंत पिता प्रेमदास महंत उम्र 39 वर्ष साकिन बरमुड़ा थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ (छ०ग०)

Read More : Flight Ticket Price: यात्रियों को महंगे फ्लाइट टिकटों से मिलेगी राहत, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किराया रहेगा कम

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल सप्लायर और खरीदार, दोनों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की सूचना पुलिस को देकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत 15 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रायगढ़ मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण व जनसंपर्क

October 24, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र अबूझमाड़ से लगे ग्राम कोंडे तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ

बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र अबूझमाड़ से लगे ग्राम कोंडे तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ

September 21, 2025
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, जानिए कब  होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, जानिए कब होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

February 24, 2026
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

July 24, 2026
AI पर भरोसा हो सकता है जानलेवा? नई रिसर्च में बड़ा खुलासा, कभी न करें ये गलती

AI कंटेंट पर सरकार सख्त, हर AI पोस्ट पर दिखाना होगा स्पष्ट लेबल; MeitY ने नियम बदलाव का प्रस्ताव रखा

April 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त
  • Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी
  • rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला
  • Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR