• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

“ऑपरेशन तलाश” के तहत पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 6, 2026
in देश
“ऑपरेशन तलाश” के तहत पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 *06 मार्च, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में *“ऑपरेशन तलाश”* के तहत गंभीर मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी शंकर बरेठ को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

होली त्यौहार को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा थाने में दर्ज अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान आज मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम ने बैकुंठपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शंकर बरेठ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

READ ALSO

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

 

मामले में एक स्थानीय बालिका द्वारा 14 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपनी सहेलियों के साथ प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाती थी। दिनांक 10 नवंबर को वह अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, तभी भूतबधन तालाब के पास आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। भय के कारण बालिका ने यह बात घर में किसी को नहीं बताई। बाद में 13 नवंबर को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी ने फिर से उसके साथ छेड़खानी की, जिसके बाद बालिका ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई और थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 589/2025 धारा 74, 75(2), 75(3) भारतीय न्याय संहिता और 8, 12 पॉक्सो एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध में जारी गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार *आरोपी शंकर बरेठ पिता दिनेश बरेठ उम्र 23 वर्ष निवासी बैकुंठपुर राम मंदिर के पास रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़* आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में *वर्ष 2024 में मारपीट का 01 तथा वर्ष 2025 में मारपीट के 02 अन्य अपराध दर्ज* हैं। इन मामलों में भी वारंट जारी होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक गोविंद पटेल, कमलेश यादव, भगवती रत्नाकर, हरेंद्र पाल जगत और आरक्षक वीरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी। किसी भी अपराधी को खुले में घूमने नहीं दिया जाएगा और ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

November 4, 2026
देश

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

November 4, 2026
देश

Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

November 4, 2026
देश

Suratgarh Railway Track Blast: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम!

November 4, 2026
देश

Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

November 3, 2026
देश

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

November 3, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

IPO का मेगा वीक; आज खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 7 कंपनियां की होंगी लिस्टिंग

आज फिर भारतीय शेयर बाजार में तेजी में कारोबार, 14 महीने बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा Nifty; Sensex में 300 अंकों की बढ़त

November 27, 2025
बालोद की ड्रोन दीदियों ने हरेली तिहार को दिया आधुनिक टच

बालोद की ड्रोन दीदियों ने हरेली तिहार को दिया आधुनिक टच

July 24, 2025
फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

March 10, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के लिए तैयारी बैठक 18 नवम्बर को

केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को

April 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी के टोकन सिस्टम में बदलाव, जानिए नया नियम
  • Jailer 2 OTT Release Date: थिएटर के बाद OTT पर धमाल मचाएगी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
  • pension alert: पेंशन पाने वाले के लिए जरूरी खबर, नवंबर की यह डेडलाइन चुकी तो रुक जाएगी पेंशन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR