• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

अमेरिका और इजरायल का ईरान के तेल भंडार टैंकों पर बड़ा हमला

Amish Kumari by Amish Kumari
March 8, 2026
in देश
अमेरिका और इजरायल का ईरान के तेल भंडार टैंकों पर बड़ा हमला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले लगातार जारी हैं। युद्ध का आज नौवां दिन है और फिलहाल इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के नेतृत्व को पहले ही भारी नुकसान पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो ईरान सरेंडर कर दे, वरना हालात और गंभीर हो सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर ईरान भी पीछे हटने के मूड में नहीं है। ईरान का कहना है कि वह अपने सुप्रीम लीडर की मौत का बदला लेने तक लड़ाई जारी रखेगा और दुश्मन को अपनी एक इंच जमीन भी नहीं देगा। इस बीच भारत मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में लगा हुआ है।

READ ALSO

ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए हिंसक झड़प, एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की पीट-पीटकर हत्या

तेहरान के पास तेल टैंकरों में लगी आग

अमेरिका और इजरायल ने तेहरान के पास तेल भंडारण टैंकों को निशाना बनाया। हमले के बाद कच्चा तेल सीवेज और ड्रेनेज सिस्टम में फैल गया, जिससे सड़कों पर आग फैलने जैसी स्थिति बन गई। सामने आए वीडियो में तेल भंडारण सुविधाओं में अभी भी आग जलती हुई दिखाई दे रही है।

ट्रंप का दावा- ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के 44 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है। इसके साथ ही उनकी वायुसेना के विमानों और कई मिसाइल सिस्टम को भी खत्म कर दिया गया है। ट्रंप के मुताबिक ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता में भी काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान की सेना पर और बड़ा हमला भी कर सकता है, हालांकि इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी

युद्ध के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार को अपने पड़ोसी देशों से हमलों के लिए माफी मांगी। हालांकि इसके बावजूद ईरान की ओर से पीछे हटने के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

भारत ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने शुरू किए प्रयास

भारत सरकार ने कहा है कि वह मिडिल ईस्ट की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक क्षेत्र में हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुलने के बाद अब तक 52,000 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय ने जारी की हेल्पलाइन

  • भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू की है।
  • विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में रह रहे भारतीयों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
  • भारतीय दूतावास और मिशन की ओर से जारी एडवाइजरी पर नजर रखने की भी सलाह दी गई है।

Related Posts

ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देश

ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 20, 2026
रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए हिंसक झड़प, एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की पीट-पीटकर हत्या
देश

रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए हिंसक झड़प, एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की पीट-पीटकर हत्या

June 20, 2026
बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर में छत गिरने से 20 से 25 लोग दबे होने की आशंका
देश

बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर में छत गिरने से 20 से 25 लोग दबे होने की आशंका

June 20, 2026
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर लगाई रोक
देश

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर लगाई रोक

June 20, 2026
छत्तीसगढ़ में BJP नेता को जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
देश

छत्तीसगढ़ में BJP नेता को जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

June 20, 2026
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी: 2.5 लाख में से 30% ने नहीं कराई e-KYC, जल्द करें अपडेट वरना कनेक्शन हो सकता है बंद
देश

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट, 30 जून तक करा लें ये जरूरी काम बरना रुक जाएगी आपकी सब्सिडी

June 20, 2026
Next Post
ऑल इंग्लैंड ओपन में इतिहास रचने से एक कदम दूर लक्ष्य सेन, जानें कब-कहां देख सकेंगे फाइनल मुकाबला

ऑल इंग्लैंड ओपन में इतिहास रचने से एक कदम दूर लक्ष्य सेन, जानें कब-कहां देख सकेंगे फाइनल मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

PM Modi ने किसानों को दी बड़ी सौगात, लॉन्च की 35,440 करोड़ की 2 योजनाएं..

PM Modi ने किसानों को दी बड़ी सौगात, लॉन्च की 35,440 करोड़ की 2 योजनाएं..

October 11, 2025
Aadhaar ऐप जल्द होने वाला है बंद, जानें अब कहां से करें Aadhaar डाउनलोड

Aadhaar ऐप जल्द होने वाला है बंद, जानें अब कहां से करें Aadhaar डाउनलोड

May 17, 2026
रेल यात्रियों के लिए GOOD NEWS, अब ट्रेन टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट, जानिए कैसे उठाएं लाभ

रेल यात्रियों के लिए GOOD NEWS, अब ट्रेन टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट, जानिए कैसे उठाएं लाभ

May 11, 2026
नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: कुख्यात कमांडर पापा राव ने 17 साथियों संग किया सरेंडर, बस्तर में राहत की लहर

नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: कुख्यात कमांडर पापा राव ने 17 साथियों संग किया सरेंडर, बस्तर में राहत की लहर

March 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
  • ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए हिंसक झड़प, एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की पीट-पीटकर हत्या
  • बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर में छत गिरने से 20 से 25 लोग दबे होने की आशंका
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR