• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, June 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

आधार में जन्मतिथि बदलने के नियम में बड़ा बदलाव, अब खास परिस्थितियों में ही होगा सुधार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 9, 2026
in देश
आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, जानिए आसान तरीका
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आधार कार्ड में जन्मतिथि (डेट ऑफ बर्थ) बार-बार बदलने के मामलों को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। नए नियम के मुताबिक अब आधार में जन्मतिथि में बदलाव केवल विशेष परिस्थितियों में ही किया जा सकेगा।

READ ALSO

Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी

अंबिकापुर में बाल सुधार गृह से 11 नाबालिग भागे, हत्या-रेप और लूट मामलों में थे बंद

प्राधिकरण का कहना है कि किसी व्यक्ति की जन्मतिथि एक ही होती है, इसलिए सामान्य स्थितियों में इसे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। हालांकि अगर आधार नामांकन के समय ऑपरेटर की गलती, अनुमानित जानकारी या गलत दस्तावेज के कारण जन्मतिथि गलत दर्ज हो गई हो, तो सुधार की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को सही और प्रमाणित दस्तावेज देना जरूरी होगा।

यूआईडीएआई का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य आधार डाटाबेस की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखना है, ताकि नागरिकों की पहचान से जुड़ी जानकारी सही और प्रमाणिक रहे। यह नया नियम 24 दिसंबर 2025 से लागू हो चुका है।

जन्म प्रमाण पत्र को सबसे ज्यादा महत्व

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र को सबसे अधिक मान्यता दी गई है। अगर किसी आधार धारक ने पहले ही जन्म प्रमाण पत्र जमा किया है, तो सामान्य परिस्थितियों में दोबारा जन्मतिथि बदलने की अनुमति नहीं मिलेगी।

बच्चों के लिए भी नए नियम

पांच साल से कम उम्र के बच्चों के आधार नामांकन के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। वहीं 5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए डिजिटल रूप से सत्यापित जन्म प्रमाण पत्र स्वीकार किया जाएगा।

विवाह के बाद नाम बदलने पर नियम

अगर किसी महिला ने विवाह के बाद अपना नाम बदला है और जन्मतिथि में भी सुधार की जरूरत है, तो इसके लिए विवाह प्रमाण पत्र या पुराने और नए नाम वाले दस्तावेज स्वीकार किए जा सकते हैं।

यूआईडीएआई ने यह भी साफ किया है कि अगर किसी व्यक्ति ने जानबूझकर गलत या फर्जी दस्तावेज देकर जन्मतिथि दर्ज कराई है, तो उसका आधार नंबर निष्क्रिय भी किया जा सकता है। हालांकि ऐसे मामलों में सही दस्तावेज और शपथपत्र के साथ सुधार के लिए एक अंतिम मौका दिया जाएगा।

जन्मतिथि सुधार के लिए नए मानक

• आधार में जन्मतिथि सुधार के लिए यूआईडीएआई ने नई मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) लागू की है।
• बच्चों और वयस्कों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र और स्व-घोषणा पत्र निर्धारित किए गए हैं।
• यदि जन्मतिथि पहले से सत्यापित है, तो सुधार के लिए स्टांप पेपर पर शपथपत्र देना अनिवार्य होगा।
• ऑपरेटर की टाइपिंग त्रुटि या तकनीकी गलती के मामलों में स्वयं घोषणा देकर सुधार का अनुरोध किया जा सकेगा।
• गलत दस्तावेज या गलत जानकारी देने पर शपथपत्र देकर स्वीकार करना होगा कि पहले दी गई जानकारी गलत थी।
• ऐसे मामलों में आधार को अस्थायी रूप से निष्क्रिय भी किया जा सकता है।
• बच्चों के मामलों में माता-पिता या विधिक अभिभावक को घोषणा पत्र देना होगा।
• सभी शपथपत्र कम से कम 10 रुपये के गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर तैयार किए जाएंगे।

Related Posts

Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी
देश

Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी

June 24, 2026
अंबिकापुर में बाल सुधार गृह से 11 नाबालिग भागे, हत्या-रेप और लूट मामलों में थे बंद
देश

अंबिकापुर में बाल सुधार गृह से 11 नाबालिग भागे, हत्या-रेप और लूट मामलों में थे बंद

June 24, 2026
मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक
देश

मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक

June 24, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा, घर बैठे ऐसे करें चेक

June 24, 2026
अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी 6800 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी 2500 रुपये टूटा, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट
देश

सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹7,000 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

June 23, 2026
UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम
देश

1 जुलाई से बदल जाएगा Aadhaar के नियम, अब इस अपडेट के नहीं देने होंगे पैसे

June 23, 2026
Next Post
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 23 मार्च तक करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 23 मार्च तक करें आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

August 7, 2025
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट

June 2, 2026

ग्रामीण परिवार सिर्फ योजनाओं के आंकड़ों में नहीं, बल्कि जीवन स्तर में भी बदलाव महसूस करें-उपमुख्यमंत्री शर्मा

July 31, 2025

बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी एवं फूड टेक्नोलॉजी) में द्वितीय चरण काउंसलिंग हेतु प्रवेश

July 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी
  • अंबिकापुर में बाल सुधार गृह से 11 नाबालिग भागे, हत्या-रेप और लूट मामलों में थे बंद
  • मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक
  • EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा, घर बैठे ऐसे करें चेक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR