छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में राजस्व विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले की अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव में कुल 14 राजस्व अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत बनाया गया है। वहीं सोनू अग्रवाल को सीपत से तहसीलदार रतनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संदीप कुमार साय को बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी और शिल्पा भगत को रतनपुर से तहसीलदार बोदरी पदस्थ किया गया है।
इसी तरह जयंती देवांगन को मस्तूरी से तहसीलदार (नजूल) के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है।
आदेश जारी

















