• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

Amish Kumari by Amish Kumari
April 2, 2026
in छत्तीसगढ़
अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री  साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 02 अप्रैल 2025

श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर

READ ALSO

Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा! खड़े ट्रक से टकराई बस, कई लोगों की मौत, 10 घायल

श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर

श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के स्टेशन चौक स्थित नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर में आयोजित श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। बल, बुद्धि और विद्या के दाता हनुमान जी हमें सिखाते हैं कि हमारे जीवन में निष्ठा, सेवा और समर्पण कैसा होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया। श्री राम कथा के दौरान श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर राम नाम से गुंजायमान हो उठा।

मुख्यमंत्री ने श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर में विधि-विधान से श्री हनुमान का दर्शन और आरती पूजन किया। उन्होंने श्री हनुमान जी से छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 01 से 05 अप्रैल तक नर्मदा कुंड मंदिर में स्वामी श्री राजीव लोचन दास जी द्वारा श्री राम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को कहा छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल और माता कौशल्या का मायका है। प्रभु श्री राम ने वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया। रामायण काल में वर्णित दंडकारण्य अबूझमाड़ क्षेत्र का इलाका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अयोध्याधाम के दर्शन कराए जा रहे हैं। अभी तक लगभग 42 हजार भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं। 5 हजार से अधिक बुजुर्ग विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन कर चुके हैं। तीर्थयात्रा के लिए 19 जगहों को चिन्हांकित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभी हमने धर्मांतरण रोकने छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू किया है। इस कानून के अंतर्गत देश के सभी प्रदेशों से कठोर नियम बनाए गए हैं। इन कड़े प्रावधानों से निश्चित ही धर्मांतरण पर अंकुश लगेगा। गौ माता के भी संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार द्वारा सुरभि गौधाम योजना लागू की गई है। इसके तहत 29 गौधाम का शुभारंभ किया गया है। सुरभि गौधाम में गौमाता के लिए चारे और अन्य व्यवस्था के साथ ही गौपालकों को गोबर के विभिन्न उत्पाद के निर्माण के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में 10 सुरभि गौधाम के साथ प्रदेश में 330 गौधाम का निर्माण किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में रुद्र सेना और रुद्र शक्ति के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,विधायक श्री किरण सिंहदेव और श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, नर्मदा कुंड श्री राम जानकी मंदिर के महंत श्री सुरेंद्र दास जी, श्री राम गर्ग, श्रीमती विभा अवस्थी सहित गणमान्यजन और भक्तगण उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी

October 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा! खड़े ट्रक से टकराई बस, कई लोगों की मौत, 10 घायल

October 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, इस बार टारगेट 20 लाख मीट्रिक टन बढ़ा

October 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

October 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

October 24, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री  रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Earthquake के तेज झटकों से फिर सहमा भारत का ये हिस्सा, 12KM की गहराई पर केंद्र, जानिए कितनी रही तीव्रता?

Earthquake के तेज झटकों से फिर सहमा भारत का ये हिस्सा, 12KM की गहराई पर केंद्र, जानिए कितनी रही तीव्रता?

September 21, 2025
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर से रायपुर के बीच चलने वाली 8 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

July 15, 2026
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.25 लाख का गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.25 लाख का गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़े तबादले, 267 अधिकारी बदले, 184 पुलिस और 83 BDO-ARO शामिल

March 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Hyundai SUV Bayon: Hyundai ने पेश की नई SUV Bayon, कीमत 10 लाख से कम
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त
  • Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी
  • rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR