• Privacy Policy
  • About Us
Friday, June 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

फसल परिवर्तन के लिए हर गांव की अलग-अलग कार्ययोजना पर जोर

Amish Kumari by Amish Kumari
August 7, 2025
in छत्तीसगढ़
फसल परिवर्तन के लिए हर गांव की अलग-अलग कार्ययोजना पर जोर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 7 अगस्त 2025

READ ALSO

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

रेल यात्रियों के लिए बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

बिलासपुर राजस्व संभाग के आयुक्त  सुनील जैन की अध्यक्षता में हुई संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में सिंचाई जलाशयों में जलभराव और फसलों के ताजा हालात की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष पर्याप्त वर्षा होने से खेती-किसानी के काम सुचारू रूप से चल रहे हैं। किसानों की ओर से कहीं से भी जलाशयों से कृषि कार्य के लिए पानी छोड़ने की मांग नहीं आई है। बिलासपुर संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक  व्यास कश्यप और  फूलसिंह राठिया, बिलासपुर के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता  जी.डी. रामटेके सहित संभाग स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर एवं अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

 

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि बिलासपुर संभाग के सभी बड़े, मध्यम एवं लघु जलाशयों में निस्तार एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध है। मिनी माता हसदेव बांगो परियोजना में 74 प्रतिशत, खारंग जलाशय में 110 प्रतिशत, मनियारी जलाशय में 109 प्रतिशत, निर्माणाधीन अरपा भैंसाझार बैराज में 20 प्रतिशत और केलो परियोजना में 49 प्रतिशत जल भराव है। मध्यम परियोजना के अंतर्गत घोंघा जलाशय में 102 प्रतिशत, केदार जलाशय में 75 प्रतिशत, पुटका जलाशय में 60 प्रतिशत, किंकारी जलाशय में 96 प्रतिशत और खम्हार पाकुर जलाशय में 100 प्रतिशत जल भराव है। संभाग के अंतर्गत 621 लघु जलाशय हैं जिनमें औसत रूप से 82 प्रतिशत जल भरा हुआ है। बैठक में रबी सिंचाई वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों एवं खरीफ सिंचाई 2025-26 के लक्ष्य प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

संभागायुक्त  सुनील जैन ने बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण की भी समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर किसानों के संगठनों (एफपीओ) के जरिए बीज उत्पादन कार्यक्रम लिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने एफपीओ को बीज प्रक्रिया केन्द्र में बीज उत्पादन कार्यक्रम में शामिल करने की अनुमति के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।  जैन ने डीएपी के विकल्प के रूप में अनुशंसित खाद के उपयोग के संबंध में जागरूकता एवं इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

जैन ने किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने डबल लॉक केन्द्रों से जल्दी से जल्दी सोसाइटीज में खाद भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी का यह चरम समय है। आपूर्ति में जरा भी लापरवाहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फसल परिवर्तन के लिए किसानों को प्रेरित करने को कहा। उन्होंने इसके लिए हर गांव की अलग-अलग जरूरत को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाने एवं जागरूकता के लिए जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में मानसून कि रफ्तार जल्द होगी धीमी.. पढ़ें क्या कहती है IMD कि लेटेस्ट रिपोर्ट!…*
छत्तीसगढ़

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

June 19, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों के लिए बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

June 18, 2026
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ‘डिजिटल मित्र’ कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित

June 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ‘डिजिटल मित्र’ कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित

June 18, 2026
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर में होंगे शामिल

June 18, 2026
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने बिखेरी आजीविका की चमक
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने बिखेरी आजीविका की चमक

June 18, 2026
Next Post
कृषि के विद्यार्थियों ने सीखा खेती में ड्रोन का उपयोग

कृषि के विद्यार्थियों ने सीखा खेती में ड्रोन का उपयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत प्रदेश में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत प्रदेश में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान

August 13, 2025
एयर इंडिया में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल,टाटा  हैं समूह नए चेहरों की तलाश में

बांग्लादेश ने स्पाइसजेट को एयरस्पेस इस्तेमाल से रोका, बकाया भुगतान विवाद बना वजह; उड़ानों के रूट हुए लंबे

February 19, 2026
सरकारी बैंक में होने जा रहा है बड़ा मर्जर, देश में रह जाएंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! जानिए कौन-कौन से बैंक हो सकते हैं मर्ज?

सरकारी बैंक में होने जा रहा है बड़ा मर्जर, देश में रह जाएंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! जानिए कौन-कौन से बैंक हो सकते हैं मर्ज?

December 2, 2025
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

August 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; RE-NEET 2026 से पहले टेलीग्राम पर बैन हटाने से किया इनकार
  • TCS-Wipro ने डुबोया शेयर बाजार! निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़, जानिए शेयर बाजार गिर ने की वजह
  • सोने के आयात में 70% तक बड़ी गिरावट, 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!
  • कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR