WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया पर्सनलाइज्ड फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। Meta के इस इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अब यूजर्स एक ही ऐप में मल्टीपल अकाउंट लॉग-इन कर सकेंगे। साथ ही, ऐप को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
क्या है नया फीचर?
रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप में प्रोफाइल सेक्शन के नीचे अब नया “You” टैब दिखेगा। यह फीचर काफी हद तक Instagram जैसा है। इस टैब में यूजर्स को सेटिंग्स पैनल मिलेगा, जहां से वे अपनी प्रोफाइल फोटो, प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग्स आसानी से एडिट कर पाएंगे।
मल्टीपल अकाउंट्स का मिलेगा सपोर्ट
इस नए अपडेट के साथ यूजर्स एक ही ऐप में कई वॉट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी अब अलग-अलग नंबर के लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स अपने पर्सनल और वर्क अकाउंट को एक ही जगह से मैनेज कर पाएंगे। फिलहाल यह फीचर बीटा फेज में है और धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस फीचर में प्रोफाइल पिक्चर के जरिए यह पता चलेगा कि आप किस अकाउंट में लॉग-इन हैं। ठीक Instagram की तरह, यहां भी यूजर्स एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से स्विच कर सकेंगे।
अभी यह अपडेट कुछ iPhone यूजर्स के लिए जारी किया गया है। अगर आपके फोन में यह फीचर नहीं दिख रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है—जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
















