अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह का नाश्ता हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए, क्योंकि अच्छा ब्रेकफास्ट पूरे दिन आपको एनर्जेटिक बनाए रखता है। ऐसे में सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अंकुरित मूंग को सुपरफूड माना जाता है, जो शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना नाश्ते में अंकुरित मूंग खाने से क्या फायदे हो सकते हैं।
1. पाचन तंत्र के लिए
अंकुरित होने के बाद मूंग में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।
2. वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अंकुरित मूंग का सेवन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम और प्रोटीन व फाइबर बहुत ज्यादा होता है। इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे आप फालतू स्नैकिंग से बच जाते हैं।
3. पोषक तत्वों का पावरहाउस
अंकुरण की प्रक्रिया मूंग में मौजूद विटामिन और मिनरल्स की शक्ति को कई गुना बढ़ा देती है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करता है और प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
4. दिल की सेहत और ब्लड शुगर
अंकुरित मूंग खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसका लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मददगार साबित होता है।
डिस्क्लेमर: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)
















