• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, August 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

पिकअप चालक हत्याकांड में बड़ा फैसला; आरोपी को आजीवन कारावास, उधारी के विवाद में की थी हत्या

Amish Kumari by Amish Kumari
March 29, 2026
in रायगढ़
पिकअप चालक हत्याकांड में बड़ा फैसला; आरोपी को आजीवन कारावास, उधारी के विवाद में की थी हत्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 29 मार्च 2026 । इंसाफ की तराजू ने आज एक बार फिर अपना फैसला सुना दिया है। पूंजीपथरा क्षेत्र के विंध्याचल ऑक्सीजन प्लांट लेबर कॉलोनी में हुई पिकअप चालक वीरेंद्र खम्हारी की नृशंस हत्या के मामले में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी सूरज राठिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला न केवल एक अपराधी को सजा है, बल्कि रायगढ़ पुलिस की मजबूत और वैज्ञानिक विवेचना की एक बड़ी जीत भी है।

चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्री विरेंद्र के न्यायालय ने 24 मार्च को हत्या के मामले में आरोपी सूरज राठिया पिता बंधन राठिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम आमगांव थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। आरोपी ने थाना पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत विंध्याचल ऑक्सीजन प्लांट की लेबर कॉलोनी में पिकअप चालक विरेन्द्र खम्हारी (30 साल) निवासी ग्राम लुकापारा सरिया की टांगी मारकर हत्या कर दी थी।

READ ALSO

हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

कांग्रेस ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, बाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-शांति,समृद्धि की कामना की

घटना 22 अगस्त की रात की है। मृतक विरेन्द्र खम्हारी निवासी लुकापारा सरिया प्लांट में पिकअप चालक था और आरोपी सूरज राठिया खलासी का काम करता था। दोनों लेबर कॉलोनी में अलग-अलग क्वार्टर में रहते थे और आपस में अच्छे संबंध थे। घटना के दिन विरेन्द्र द्वारा सूरज से उधार पैसे मांगे जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सूरज राठिया ने टांगी से हमला कर विरेन्द्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय विरेन्द्र की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तत्कालीन थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू की। फरार आरोपी सूरज राठिया अपने क्वार्टर में सामान लेने वापस आया था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पैसों के विवाद में उसने हमला किया था।

इस प्रकरण की प्रारंभिक विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा की गई, जिसके बाद विवेचना सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार द्वारा आगे बढ़ाई गई। विवेचना अधिकारी जयराम सिदार ने वैज्ञानिक साक्ष्य, घटनास्थल से जुटाए गए प्रमाण, एफएसएल रिपोर्ट और महत्वपूर्ण गवाहों के बयान को मजबूत तरीके से न्यायालय में प्रस्तुत कराया। अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय कर सभी महत्वपूर्ण साक्षियों के कथन कराए गए और गवाहों के बयान अडिग रहे, जिससे आरोपी को कठोर सजा दिलाने में सफलता मिली।

मामले में अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक सुश्री वंदना केशरवानी ने प्रभावी पैरवी की। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मजबूत विवेचना और सटीक अभियोजन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बना, जिसमें विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार की सराहनीय भूमिका से मृतक के परिजनों को न्याय मिला।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह द्वारा विवेचना स्तर में सुधार लाने के लिए विशेष रूप से विवेचकों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया गया है, जिसमें अनुसंधान में आने वाली समस्याओं और मार्गदर्शन के लिए स्वयं एसएसपी एवं वरिष्ठ अधिकारी दिशा-निर्देश देते हैं। इसका परिणाम यह है कि विवेचना की गुणवत्ता में लगातार सुधार आया है और आरोपियों को उनके अपराध के अनुसार कड़ी सजा दिलाने में सफलता मिल रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश—

“पुलिस की विवेचना आरोपियों को उनके कृत्य के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाने पर केंद्रित होनी चाहिए। मजबूत विवेचना ही न्याय की सबसे बड़ी आधारशिला है।”

Related Posts

हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

August 18, 2026
कांग्रेस ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, बाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-शांति,समृद्धि की कामना की
रायगढ़

कांग्रेस ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, बाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-शांति,समृद्धि की कामना की

August 17, 2026
साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
रायगढ़

साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

August 17, 2026
जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन
रायगढ़

जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन

August 17, 2026
ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

August 17, 2026
किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग
रायगढ़

किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

August 17, 2026
Next Post
माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री  साय

माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं - मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 38 आरोपियों को फांसी, 11 को उम्रकैद की सजा बरकरार

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 38 आरोपियों को फांसी, 11 को उम्रकैद की सजा बरकरार

July 7, 2026
बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए करीब 38 करोड़ रूपए स्वीकृत

बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए करीब 38 करोड़ रूपए स्वीकृत

August 13, 2025
करवा चौथ है आज, यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, और चांद निकलने का समय

करवा चौथ है आज, यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, और चांद निकलने का समय

October 10, 2025
आम आदमी को बड़ी राहत, LPG के दामों में हुई कटौती; जानिए कितना हुआ सस्ता

आम आदमी को बड़ी राहत, LPG के दामों में हुई कटौती; जानिए कितना हुआ सस्ता

November 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
  • अर्जुन अवॉर्ड का हुआ ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
  • कच्चे तेल की तेजी ने बिगाड़ा बाजार का खेल, ₹3000 तक नीचे आईं सोने-चांदी की कीमतें
  • ईरान युद्ध से बढ़ी तेल बाजार की टेंशन, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार पहुंचा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR