• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
August 17, 2026
in रायगढ़
ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*17 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने 16 अगस्त 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम धनागर, कुरमापाली एवं कलमी में सिलसिलेवार चार शराब रेड की। कार्यवाही एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन कोतरारोड़ पुलिस द्वारा निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में की गई । कार्रवाई में पुलिस ने कुल 395 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर 6 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की है।

READ ALSO

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

 

🔹 *पहली कार्रवाई —* धनागर में 100 लीटर महुआ शराब जब्त

कोतरारोड़ पुलिस को ग्राम धनागर निवासी कन्हैया लाल सारथी उर्फ सुकलाल द्वारा घर के आंगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने की मुखबिर सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक डिब्बों एवं जरिकेन में रखी 100 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 10,000 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी के पास शराब रखने या बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

🔹 *दूसरी कार्रवाई —* कुरमापाली में 20 लीटर शराब बरामद

दूसरी कार्रवाई में ग्राम कुरमापाली में शिव रजवार के ससुर के मकान के पास पुलिस ने दबिश दी। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा कच्ची महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया गया तथा उसके कब्जे से प्लास्टिक जरिकेन एवं पन्नी में रखी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत करीब 2,000 रुपये, बरामद हुई। आरोपी के पास शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

🔹 *तीसरी कार्रवाई*— कलमी में पिता-पुत्र से 140 लीटर महुआ शराब जब्त

ग्राम कलमी में पुलिस को तरुण सतनामी एवं लक्ष्मी प्रसाद सतनामी द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने एवं बिक्री के लिए रखने की सूचना मिली। मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान तरुण सतनामी के कब्जे से 50 लीटर तथा लक्ष्मी प्रसाद के कब्जे से 90 लीटर, इस प्रकार कुल 140 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 28,000 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

🔹 *चौथी कार्रवाई* — कलमी में दो आरोपियों से 135 लीटर शराब बरामद

चौथी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम कलमी में अमन सतनामी एवं तोषराम जोल्हे को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब तैयार करते एवं बिक्री के लिए रखते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान अमन सतनामी के कब्जे से 85 लीटर तथा तोषराम जोल्हे के कब्जे से 50 लीटर, कुल 135 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 13,500 रुपये है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

🔹 *कुल जप्ती* — 395 लीटर महुआ शराब जब्त, जब्त शराब की कुल कीमत करीब 53,500 रुपये है। चारों कार्रवाइयों में शराब बनाने एवं रखने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, प्लास्टिक डिब्बे, जरिकेन, बाल्टी आदि सामग्री भी जब्त की गई।

🔹 *गिरफ्तार आरोपियों के नाम*-
1. कन्हैया लाल सारथी उर्फ सुकलाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम धनागर
2. शिव रजवार, निवासी ग्राम कुरमापाली
3. तरुण सतनामी, उम्र 19 वर्ष, निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी
4. लक्ष्मी प्रसाद सतनामी, उम्र 37 वर्ष, निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी
5. अमन सतनामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी
6. तोषराम जोल्हे, उम्र 28 वर्ष, निवासी मिट्ठुमुड़ा, दुर्गा चौक, थाना जूटमिल, रायगढ़

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“नशे के अवैध कारोबार के कारण अपराध को बढ़ावा मिलता है। जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”*

 

🔹 *इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका*-

पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक मनोज कुमार यादव, बंशी रात्रे, शैलेन्द्र पैंकरा, चूड़ामणि गुप्ता, विनोद लकड़ा, राजेश खंडे एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की अहम भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

October 1, 2026
Next Post
LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन

LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

CM साय ने किया ऐलान, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

CM साय ने किया ऐलान, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

October 8, 2025
यह कंपनी दे रही 1 शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और जरूरी डिटेल्स

यह कंपनी दे रही 1 शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और जरूरी डिटेल्स

March 16, 2026
सरकारी कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, NPS देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज

सरकारी कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, NPS देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज

July 17, 2026
Galaxy F70 सीरीज का  फोन भारत में लॉन्च, जानें Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स और इसकी कीमत

Galaxy F70 सीरीज का फोन भारत में लॉन्च, जानें Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स और इसकी कीमत

February 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच
  • Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात
  • Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम
  • Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR