• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन

Amish Kumari by Amish Kumari
August 17, 2026
in रायगढ़
जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 17 अगस्त 2026/ नजूल पट्टाधारकों को सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रायगढ़ जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में अब ई-नजूल व्यवस्था लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के माध्यम से नजूल पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाया गया है। इससे नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे नजूल पट्टा नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

READ ALSO

Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई अंधेरे की समस्या, चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट

 

नई व्यवस्था के तहत क्यूआर कोड स्कैन कर कुछ ही मिनटों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इससे नजूल पट्टाधारकों को आवेदन जमा करने के लिए बार-बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। डिजिटल प्रक्रिया के कारण आवेदन की कार्यवाही अधिक व्यवस्थित होने के साथ ही इसमें पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

*30 दिवस में नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण करने का लक्ष्य*

ई-नजूल व्यवस्था में नजूल पट्टा नवीनीकरण के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने पर विशेष जोर दिया गया है। नजूल पट्टा नवीनीकरण की पूरी कार्यवाही 30 दिवस के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे नागरिकों को अपने प्रकरण के निराकरण के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और नजूल संबंधी सेवाओं की डिलीवरी भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। नई प्रणाली के तहत आवेदन प्रक्रिया से लेकर आवश्यक दस्तावेजों एवं संबंधित प्रतिवेदनों की कार्यवाही को सुव्यवस्थित किया जाएगा। इससे प्रकरणों की निगरानी आसान होगी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यवाही पूरी करने में मदद मिलेगी।

*एनओसी और आरआई प्रतिवेदन की प्रक्रिया भी होगी सुव्यवस्थित*

नजूल पट्टा नवीनीकरण के दौरान आवश्यक नगर निगम/नगर निवेश की अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) तथा राजस्व निरीक्षक (आरआई) का प्रतिवेदन भी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ई-नजूल व्यवस्था में इन आवश्यक कार्यवाहियों को भी अधिक सरल और व्यवस्थित तरीके से संपादित करने का प्रयास किया गया है। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से आवेदन के विभिन्न चरणों को व्यवस्थित करने से संबंधित विभागों के बीच समन्वय बेहतर होगा तथा प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। इससे नजूल पट्टाधारकों को सुविधा मिलने के साथ ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी दक्षता बढ़ेगी। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। ई-नजूल व्यवस्था लागू होने से नजूल पट्टा नवीनीकरण की पारंपरिक प्रक्रिया में होने वाली अनावश्यक भागदौड़ कम होगी और डिजिटल माध्यम से नागरिकों को सेवा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई अंधेरे की समस्या, चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh news: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड, रायगढ़ इस्पात-बर्बरीक ग्रुप की फर्मों में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी में पुनः शुरू हुई पेयजल सुविधा

November 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026
Next Post
BJP नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ की ये सांसद बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ की ये सांसद बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  रूपनारायण सिन्हा का बीजापुर प्रवास

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का बीजापुर प्रवास

August 12, 2025
Telegram पर सरकार का एक्शन! फिल्मों और OTT कंटेंट की पायरेटेड फिल्में हटाने का आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Telegram पर सरकार का एक्शन! फिल्मों और OTT कंटेंट की पायरेटेड फिल्में हटाने का आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

July 4, 2026

Rashifal For Today : कन्या राशि वालों आज आपकी बात करने की शैली और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा, जाने बाकि राशियों का हाल

October 16, 2026
आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल

आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल

December 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में नवजात बच्चों का खरीद-फरोख्त का भांडाफोड़; तीन महिला गिरफ्तार
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के Exam
  • Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR