• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई के लिए समय पर भुगतान और कारोबार वृद्धि पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लिया

Amish Kumari by Amish Kumari
August 8, 2025
in मनोरंजन
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई के लिए समय पर भुगतान और कारोबार वृद्धि पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लिया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आज दिनांक 8 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को होटल कोर्टयार्ड, रायपुर में लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को समय पर भुगतान और उनके कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय कार्यशाला में, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूक करना था, जो उनके व्यवसाय को बढ़ाने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने में मदद करती हैं। इस दौरान, सरकारी खरीद में एमएसएमई की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

READ ALSO

Rise and Fall trailer: ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, सत्ता के खेल में उतरेंगे टीवी और राजनीति के ये 4 बड़े चेहरे

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने एमएसएमई के सचिव  एस.सी.एल.दास जी को ज्ञापन सौंपकर एमएसएमई फेसीलीटेशन कौंसिल की तरह एमएसएमई टेªड फेसीलीटेशन कौंसिल के गठन की मांग की एवं अंतर्राज्यीय माल परिवहन के दौरान अनावश्यक रोक एवं बिना आदेश के दंड वसूली के संबंध में सुझाव दिया जो निम्नानुसार है:-

एक सेंट्रल प्रोसेसिंग सेल की स्थापना की जाए जो निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्य करें जैसेः-

1. यदि कोई अधिकारी को संदेह हो तो डीलर के क्रेडिट लेजर पर रोक लगाया जाए।

2. डीलर को अंडर प्रोटेस्ट भुगतान करने की अनुमति दी जाए।

3. अंतिम आदेश आने तक उसका पक्ष सुना जाए और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप कार्यवाही की जाए।

 

उपरोक्त महत्वपूर्ण कदम उठाने पर अनावश्यक दंडात्मक वसूली पर अंकुश लगेगा तथा व्यापारियों का विश्वास व्यवस्था में बढ़ेगा और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने एमएसएमई के महत्व पर जोर देते हुए कहा, एमएसएमई हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका विकास न केवल रोजगार सृजन करता है, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने सरकार से एमएसएमई को भुगतान में देरी से बचाने के लिए सख्त नियम बनाने और उनका पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

 

चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने कार्यशाला में उठाए गए मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और एमएसएमई के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर किया। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में खरीद प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जाए ताकि छोटे व्यापारियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

 

यह कार्यशाला एमएसएमई क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम है, और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इस दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, सलाहकार त्रिलोकचंद बरड़िया, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष- लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, सोनिया साहू, महेंद्र बागरोड़िया, महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, संरक्षक मीनाक्षी टुटेजा, फुलबासन बाई यादव,कार्यकारी अध्यक्ष मधुबाला सिंह, वरिष्ठ सलाहकार आभा मिश्रा, वित्तीय सलाहकार-सोमा घोष, हेमल बेन शाह, मंत्री-शीलम झुनझुनवाला, प्रेरणा भट्ट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts

मनोरंजन

Rise and Fall trailer: ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, सत्ता के खेल में उतरेंगे टीवी और राजनीति के ये 4 बड़े चेहरे

September 17, 2026
मनोरंजन

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

September 17, 2026
मनोरंजन

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी

September 16, 2026
मनोरंजन

Toxic OTT Relese: इस दिन होगी OTT पर रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म

September 16, 2026
मनोरंजन

OTT relese this week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी सस्पेंस-क्राइम से रोमांस तक फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 14, 2026
मनोरंजन

Padayatra trailer: पदयात्रा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ममूटी और गोपालकृष्णन 33 साल बाद फिर साथ आए नजर

September 13, 2026
Next Post
गौ सेवा समाज, संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य –  अरुण साव

गौ सेवा समाज, संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य - अरुण साव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट

October 31, 2025
Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा

Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा

April 18, 2026
साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने लॉन्च किया 365 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा बहत कुछ

BSNL ने लॉन्च किया नया फ्रीडम ऑफर, 30 दिनों तक फ्री में देखें Sony Liv, JioHotstar और Zee5

July 27, 2026
सरकारी बैंक में होने जा रहा है बड़ा मर्जर, देश में रह जाएंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! जानिए कौन-कौन से बैंक हो सकते हैं मर्ज?

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, मार्च के आखिरी 6 दिन में कई छुट्टियां, पहले ही निपटा लें काम

March 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में कल से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
  • Raigarh News : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Cg News Today : विशेष लेख : ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR