छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और सरगुजा संभाग के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से कोलकाता के बीच सीधी हवाई सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है। यह फ्लाइट एलायंस एयर द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
नई सेवा के तहत अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट सप्ताह में दो दिन, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। इससे उन यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी, जिन्हें पहले लंबा और समय लेने वाला सफर करना पड़ता था।
गुरुवार को यह फ्लाइट कोलकाता से उड़ान भरकर बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी और फिर वापस कोलकाता के लिए रवाना होगी। इस नई हवाई सेवा से क्षेत्र के लोगों को यात्रा में समय की बचत के साथ बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।
गुरुवार और शनिवार का शेड्यूल
- कोलकाता से उड़ान: सुबह 7:05 बजे
- बिलासपुर आगमन: 8:55 बजे
- बिलासपुर से प्रस्थान: 9:20 बजे
- अंबिकापुर आगमन: 10:00 बजे
- अंबिकापुर से प्रस्थान: 10:25 बजे
- कोलकाता आगमन: 12:15 बजे
शनिवार को फ्लाइट का रूट थोड़ा अलग रहेगा:-
- कोलकाता से प्रस्थान: 11:20 बजे
- अंबिकापुर आगमन: 1:10 बजे
- अंबिकापुर से प्रस्थान: 1:35 बजे
- बिलासपुर आगमन: 2:15 बजे
- बिलासपुर से प्रस्थान: 2:40 बजे
- कोलकाता आगमन: 4:30 बजे
दिल्ली के लिए भी शुरू हुई सेवा
















