• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

खाड़ी तनाव से प्याज बाजार पर बड़ा झटका, निर्यात गिरा; किसानों की आय प्रभावित, घरेलू मांग भी कमजोर

Amish Kumari by Amish Kumari
April 19, 2026
in देश
खाड़ी तनाव से प्याज बाजार पर बड़ा झटका, निर्यात गिरा; किसानों की आय प्रभावित, घरेलू मांग भी कमजोर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव ने भारत के प्याज बाजार का संतुलन बिगाड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग कमजोर होने, शिपिंग लागत बढ़ने और घरेलू मांग में कमी के चलते प्याज की कीमतों पर भारी दबाव बन गया है।

READ ALSO

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

किसानों की स्थिति खराब हो गई है और उन्हें कई जगह लागत से भी कम दाम पर प्याज बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। अगर जल्द स्थिति नहीं संभली तो इसका असर आने वाले समय में खेती के रुझान पर भी पड़ सकता है और किसान प्याज की खेती से दूरी बना सकते हैं।

सरकार ने हालात को काबू में करने के लिए नेफेड और एनसीसीएफ जैसी एजेंसियों को बाजार से प्याज खरीदकर बफर स्टॉक तैयार करने के निर्देश दिए हैं। भारत दुनिया के प्रमुख प्याज निर्यातकों में शामिल है और इसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों जैसे यूएई, सऊदी अरब, कुवैत, इराक और ओमान में जाता है।

हालांकि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव, खासकर अमेरिका, इजरायल और ईरान से जुड़े हालात के कारण इन देशों में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। इसका असर प्याज के निर्यात पर भी पड़ा है, जो करीब 30 प्रतिशत तक घट गया है, जबकि खाड़ी देशों को होने वाला निर्यात 55 से 60 प्रतिशत तक कम हो गया है।

निर्यात घटने से घरेलू बाजार में प्याज की आपूर्ति अचानक बढ़ गई है, जबकि मांग उस अनुपात में नहीं बढ़ी। इसी वजह से थोक बाजारों में कई जगह प्याज 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है, जबकि उत्पादन लागत 1800 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक है।

हार्टिकल्चर प्रोड्यूस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास सिंह के अनुसार, शिपिंग लागत में तेज बढ़ोतरी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। पहले जहां एक कंटेनर का किराया 500 से 800 डॉलर था, वहीं अब यह बढ़कर 6000 से 7500 डॉलर तक पहुंच गया है।

ऐसे में निर्यात करना व्यापारियों के लिए घाटे का सौदा बन गया है, जिसके चलते कई निर्यातक पीछे हट रहे हैं और इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ रहा है।

इसके अलावा खाड़ी संकट के साथ-साथ घरेलू मांग भी कमजोर हुई है। होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर की धीमी रफ्तार और एलपीजी आपूर्ति में अनियमितता के कारण खपत पर असर पड़ा है। वहीं बांग्लादेश जैसे बड़े खरीदारों ने भी पिछले दो वर्षों में अपनी खरीद कम कर दी है।

हालांकि इस साल प्याज उत्पादन में करीब 10 से 11 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है, लेकिन निर्यात घटने के कारण देश में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। इसी वजह से उत्पादन कम होने के बावजूद कीमतों में तेजी नहीं देखी जा रही है।

Related Posts

देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
देश

amritsar airport: अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट; कई फ्लाइट्स डायवर्ट

September 7, 2026
देश

Delhi news: दिल्ली में बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग

September 7, 2026
देश

Jammu Kashmir: पिता से आखरी बार हुई बात; फिर नदी में लगाई छलांग, युवती की कदम अब भी अनसुलझी

September 6, 2026
देश

Sagar Liquor Deaths: जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; नकली शराब की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल

September 6, 2026
Next Post
एयरटेल का ब्रॉडबैंड प्लान, 100 Mbps स्पीड के साथ मिलेंगे 22 से ज्यादा OTT बेनिफिट्स

टॉप-10 कंपनियों में जोरदार उछाल, 8 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.87 लाख करोड़ बढ़ा,एयरटेल बना सबसे बड़ा गेनर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Earthquake के तेज झटकों से फिर सहमा भारत का ये हिस्सा, जानिए कितनी रही तीव्रता?

Earthquake के तेज झटकों से फिर सहमा भारत का ये हिस्सा, जानिए कितनी रही तीव्रता?

August 28, 2025
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती

December 22, 2025
दिवाली से पहले किसानों को मिलेगी 21वीं किस्त की सौगात? यहां जानें खाते में कब आएंगे 2000 रुपये…

दिवाली से पहले किसानों को मिलेगी 21वीं किस्त की सौगात? यहां जानें खाते में कब आएंगे 2000 रुपये…

October 8, 2025
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग से लिया संन्यास, ‘जन नायकन’ होगी आखिरी फिल्म

थलापति विजय की फिल्म कब होगी रिलीज, जानिए मद्रास हाईकोर्ट की सुनवाई में क्या फैसला आया?

January 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत
  • Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत
  • Gold/Silver Rate: आज अचानक फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें कितनी गिरी कीमतें
  • amritsar airport: अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट; कई फ्लाइट्स डायवर्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR