• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

पॉम की खेती से किसानों को मिलेगा आय का स्थायी जरिया

Amish Kumari by Amish Kumari
August 9, 2025
in रायगढ़
पॉम की खेती से किसानों को मिलेगा आय का स्थायी जरिया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 09 अगस्त 2025

READ ALSO

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रायगढ़ में कल रोजगार मेला का आयोजन, 556 पदों पर होगी सीधी भर्ती

कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

पॉम की खेती प्रदेश के किसानों के लिए स्थायी आय का जरिया बन रही हैं। राज्य सरकार किसानों को अतिरिक्त आमदनी के साधन उपलब्ध कराने पॉम सहित अन्य उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दे रही है। वहीं पॉम ऑयल की मांग और उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए पॉम की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय तिलहन एवं ऑयल पाम मिशन के तहत साझा अभियान शुरू किया है। जिसके तहत 2 हजार 682 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पॉम पौधों का रोपण हो चुका है। पॉम ऑयल सबसे अधिक उपयोग में लाये जाने वाला वनस्पति तेल है। इसका उपयोग बिस्किट, चॉकलेट, मैगी, स्नैक्स और गैर खाद्य जैसे साबुन, क्रीम, डिटर्जेंट, बायोफ्यूल आदि उत्पादों में होता हैं। पॉम के कृषकों को प्रोत्साहन हेतु केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा एक-एक लाख रूपए अनुदान भी दिया जा रहा है। वहीं किसानांे को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं।

देश भर में 3.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में पॉम का रोपण

केंद्र सरकार ने देश की खाद्य तेलों पर आयात निर्भरता को कम करने और किसानों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से नेशनल मिशन ऑन ईडएबल आयल के माध्यम से पाम आयल के उत्पादन को नई दिशा दी है। राष्ट्रीय तिलहन एवं पॉम ऑयल मिशन के तहत अब तक देशभर में 3.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर पॉम की खेती हो चुकी है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2024-25 में पॉम ऑयल का घरेलू उत्पादन 15 प्रतिशत बढ़ा हैं। जबकि सरकार ने वर्ष 2029-30 तक इसका उत्पादन 28 लाख टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र सरकार तेलंगाना, असम, मिजोरम, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के बस्तर और दंतेवाड़ा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पॉम की खेती से रोजगार और आय का नया साधन जुटाने की दिशा में काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में हो रही पॉम की खेती

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में राज्य सरकार के किसानों कीे आमदनी बढ़ाने के लिए उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 17 जिलों में पॉम की खेती के लिए प्रयास किए है। राज्य में प्रमुख रूप से बस्तर (जगदलपुर), कोण्डागांव, कांकेर, सुकमा नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, महासमंुद, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जाजगीर-चापा, दुर्ग, बेमेतरा, जशपुर, सरगुजा, कोरबा और बिलासपुर जिले में पाम की खेती की जा रही है। राज्य में विगत चार वर्ष में 1 हजार 150 कृषकों के लगभग 1 हजार 600 हेक्टेयर रकबे में पॉम के पौधों का रोपण किया गया है। वहीं इस वर्ष 802 किसानों के 1 हजार 089 हेक्टेयर रकबे में पॉम का रोपण कराया जा चुका हैं।

रायगढ़ विकासखंड के ग्राम चक्रधरपुर के किसान श्री राजेंद्र मेहर ने उद्यान विभाग के सहयोग से अपने 10 एकड़ खेत में 570 आयल पाम के पौधों का रोपण किया है। श्री मेहर ने बताया कि यह भूमि लंबे समय से खाली पड़ी थी और वे काफी समय से उद्यानिकी फसल लेने का विचार कर रहे थे। तकनीकी जानकारी के अभाव में शुरुआत नहीं कर पाए थे, लेकिन उद्यान विभाग से संपर्क के बाद उन्हें न सिर्फ आवश्यक मार्गदर्शन मिला, बल्कि पाम की खेती से होने वाले लाभों की जानकारी भी मिली। इससे प्रेरित होकर उन्होंने पाम की खेती करने का निर्णय लिया। इसी तरह महासमंुद जिले में 611 हेक्टेयर क्षेत्र में पॉम की खेती की जा रही है।

तीसरे वर्ष से शुरू होता है उत्पादन

उद्यानिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि ऑयल पाम योजना के तहत् प्रति हेक्टेयर 29 हजार रुपये मूल्य के 143 पौधे निः शुल्क दिए जा रहे हैं। पौध रोपण, फेंसिंग, सिंचाई, रखरखाव और अंतरवर्तीय फसलों की कुल लागत लगभग चार लाख रूपए प्रति हेक्टेयर आती है। इस पर भारत सरकार द्वारा एक लाख रुपए तथा राज्य शासन द्वारा एक लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। शेष राशि के लिए बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त बाग का रखरखाव, ड्रिप इरिगेशन, अंतरवर्ती फसल, बोरवेल, पम्प सेट, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, पॉम कटर, वायर मेश,मोटारोईज्ड चिस्ल, चाप कटर, टेªक्टर ट्राली के लिए भी अनुदान का प्रावधान भी किया गया है। ऑयल पॉम फसल का उत्पादन तीसरे वर्ष से शुरू होकर लगभग 25 से 30 वर्षों तक लगातार होता है। पौधों की उम्र बढऩे के साथ उपज भी बढ़ती है। एक हेक्टेयर से हर वर्ष 15 से 20 टन उपज मिलने की संभावना होती है, जिससे

कृषक को ढाई से तीन लाख रुपए तक की सालाना आय हो सकती है।

बिक्री की भी चिंता नहीं, समर्थन मूल्य पर खरीदी का पक्का इंतजाम

ऑयल पाम पौधों के बीच पर्याप्त दूरी होने के कारण किसान वहां सब्जी या अन्य अंतरवर्तीय फसलें भी ले सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है। इतना ही नहीं 2 हेक्टेयर से अधिक रोपण पर बोरवेल खनन हेतु 50 हजार रुपए तक का अतिरिक्त अनुदान भी दिया जा रहा है। उत्पादित फसल की बिक्री के लिए भारत सरकार ने अनुबंधित कंपनियों की व्यवस्था की है, जो किसानों के खेत से ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल की खरीदी करती हैं। फसल का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया जाता है।

Related Posts

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रायगढ़ में कल रोजगार मेला का आयोजन, 556 पदों पर होगी सीधी भर्ती
रायगढ़

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रायगढ़ में कल रोजगार मेला का आयोजन, 556 पदों पर होगी सीधी भर्ती

June 9, 2026
कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

June 7, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

June 7, 2026
अब सड़कों पर दौड़ेगी बिजली की रफ्तार, NR विला के सामने खुला BGAUSS का प्रीमियम इलेक्ट्रिक शोरूम
रायगढ़

अब सड़कों पर दौड़ेगी बिजली की रफ्तार, NR विला के सामने खुला BGAUSS का प्रीमियम इलेक्ट्रिक शोरूम

June 7, 2026
चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा

June 6, 2026
“अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार

June 6, 2026
Next Post
खरगा की पूनम की मुस्कान में झलकता सुनहरे भविष्य का सपना

खरगा की पूनम की मुस्कान में झलकता सुनहरे भविष्य का सपना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ITR रिफंड प्रोसेस हो गया अभी तक नहीं आया रिफंड? जानिए अब

ITR रिफंड प्रोसेस हो गया अभी तक नहीं आया रिफंड? जानिए अब

October 11, 2025
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट

June 2, 2026
दिवाली पर Jio का धमाकेधार ऑफर ! 349 रुपये के फेस्टिव गोल्ड प्लान किया लॉन्च, जानें क्या मिल रहा है खास

दिवाली पर Jio का धमाकेधार ऑफर ! 349 रुपये के फेस्टिव गोल्ड प्लान किया लॉन्च, जानें क्या मिल रहा है खास

October 11, 2025
छत्तीसगढ़ में कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, अगले तीन दिन के लिए मौमस विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, अगले तीन दिन के लिए मौमस विभाग ने जारी किया अलर्ट

November 15, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गूंगी-बहरी किलर बनकर लौटीं हुमा कुरैशी!
  • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2026-27
  • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
  • मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजनांतर्गत छठवीं में प्रवेश हेतु आवेदन 20 जून तक आमंत्रित
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR