• Privacy Policy
  • About Us
Friday, May 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Maruti Suzuki ने अप्रैल में की कारों की धमाकेदार बिक्री, 33.29% की उछाल के साथ जानें कितनी बेची

Amish Kumari by Amish Kumari
May 1, 2026
in देश
Maruti Suzuki ने अप्रैल में की कारों की धमाकेदार बिक्री, 33.29% की उछाल के साथ जानें कितनी बेची
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी ने अप्रैल महीने में 2,39,646 यूनिट की रिकॉर्ड कुल बिक्री दर्ज की, जो साल-दर-साल आधार पर 33.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत कंपनी के लिए बेहद मजबूत रही, जिसमें छोटे कार सेगमेंट का खास योगदान रहा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में 1,79,791 यूनिट की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में भी कंपनी ने नया रिकॉर्ड बनाया। अप्रैल में घरेलू बिक्री 1,91,122 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 1,42,053 यूनिट थी।

छोटी कारों के दम पर मारुति की खूब हुई बिक्री

कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा कि हमने इस साल की शुरुआत शानदार तरीके से की है। इस वृद्धि में छोटी कारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री दिसंबर 2025 में 1,82,165 यूनिट रही थी, जिसे अब पार कर लिया गया है।

READ ALSO

छुट्टी मनाने आ रहे परिवार पर टूटा कहर, कार हादसे में मां और 6 माह की बच्ची की दर्दनाक मौत, तीन घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर अब 15 दिनों तक कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा, UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया तोहफा

बैनर्जी ने कहा कि मिनी कार सेगमेंट में अप्रैल के दौरान जोरदार वृद्धि देखने को मिली है, जिससे इस सेगमेंट के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगता है। उन्होंने कहा कि 153 प्रतिशत की वृद्धि यह दिखाती है कि बाजार में मांग मौजूद है और हम इसे बेच रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पेट्रोल की कीमतें बढ़ती हैं, तो मांग पर असर पड़ सकता है।

कौन से मॉडल की कितनी हुई बिक्री

मिनी कार सेगमेंट (Alto और S-Presso) की बिक्री अप्रैल में 16,066 यूनिट रही, जो पिछले साल अप्रैल में 6,332 यूनिट थी। कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट (Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR) की बिक्री बढ़कर 80,659 यूनिट हो गई, जबकि अप्रैल 2025 में यह 61,912 यूनिट थी। बैनर्जी ने बताया कि कंपनी के एसयूवी सेगमेंट का प्रदर्शन भी मजबूत बना हुआ है।

यूटिलिटी व्हीकल्स (Brezza, Ertiga, e Vitara, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny, Victoris और XL6) की बिक्री 77,892 यूनिट रही, जो पिछले साल इसी महीने में 59,022 यूनिट थी। लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सुपर कैरी की बिक्री 3,418 यूनिट रही, जबकि पिछले साल अप्रैल में यह 3,349 यूनिट थी। कंपनी का निर्यात भी बढ़ा है। अप्रैल में एक्सपोर्ट 40,054 यूनिट रहा, जो पिछले साल अप्रैल में 27,911 यूनिट था।

Related Posts

छुट्टी मनाने आ रहे परिवार पर टूटा कहर, कार हादसे में मां और 6 माह की बच्ची की दर्दनाक मौत, तीन घायल
देश

छुट्टी मनाने आ रहे परिवार पर टूटा कहर, कार हादसे में मां और 6 माह की बच्ची की दर्दनाक मौत, तीन घायल

May 1, 2026
गंगा एक्सप्रेसवे पर अब 15 दिनों तक कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा, UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया तोहफा
देश

गंगा एक्सप्रेसवे पर अब 15 दिनों तक कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा, UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया तोहफा

May 1, 2026
26 अक्टूबर से रायपुर – दिल्ली के बीच “Indigo” की विमान भरेगी उड़ान!..नीचे देखे पूरा शेड्यूल
देश

बंदरों की वजह से IndiGo फ्लाइट का टेक-ऑफ रोका गया, लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

May 1, 2026
Credit Card यूजर्स को बड़ी राहत, अब ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं करने पर नहीं लगेगी पेनल्टी, RBI ने इतने दिन का दिया ग्रेस पीरियड
देश

Credit Card यूजर्स को बड़ी राहत, अब ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं करने पर नहीं लगेगी पेनल्टी, RBI ने इतने दिन का दिया ग्रेस पीरियड

May 1, 2026
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, जानिए आम लोग पर क्या पड़ेगा असर
देश

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, जानिए आम लोग पर क्या पड़ेगा असर

May 1, 2026
देश में लागू हुआ e-passport सिस्टम, जानिए अब पुराने पासपोर्ट का क्या होगा?
देश

सरकार ने पासपोर्ट में बदल दिया नियम, अब नाम बदलवाने के लिए चलेंगे ये डॉक्यूमेंट

May 1, 2026
Next Post
मेंस परीक्षा शेड्यूल बदला, अब जून में इस दिन से शुरू होंगे पेपर, CM का बड़ा फैसला

मेंस परीक्षा शेड्यूल बदला, अब जून में इस दिन से शुरू होंगे पेपर, CM का बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

CM साय का बड़ा ऐलान, NHM कर्मचारियों की सैलरी में सीधे 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

CM साय का बड़ा ऐलान, NHM कर्मचारियों की सैलरी में सीधे 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

October 11, 2025
पाकिस्तान नहीं खेलेगा Asia Cup, UAE से आज नहीं खेलेगी पाकिस्तानी टीम

पीएम सूर्यघर योजना में डबल सब्सिडी से डबल हुई आवे

September 17, 2025
बीमारियों के उपचार में नई तकनीकों की अहम भूमिका- डेका

बीमारियों के उपचार में नई तकनीकों की अहम भूमिका- डेका

August 16, 2025
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल

आज इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकते हैं अच्छे मौके, पढ़े 29 अप्रैल का राशिफल

April 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छुट्टी मनाने आ रहे परिवार पर टूटा कहर, कार हादसे में मां और 6 माह की बच्ची की दर्दनाक मौत, तीन घायल
  • रायपुर में 53.60 लाख की सोलर स्ट्रीट लाइट ठगी, टेंडर दिलाने के नाम पर कारोबारी को लगाया चूना
  • 3 और 10 मई को ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द, अंबिकापुर-बौरीडांड़ रूट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…
  • मेंस परीक्षा शेड्यूल बदला, अब जून में इस दिन से शुरू होंगे पेपर, CM का बड़ा फैसला
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR