• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान

Amish Kumari by Amish Kumari
May 2, 2026
in रायगढ़
खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

खरसिया: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिया (शहर) की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। विधायक श्री पटेल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा प्रस्तावित इस सूची पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी मुहर लगा दी है, जिसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने इसे आधिकारिक तौर पर जारी किया। इस नई कार्यकारिणी में जहाँ युवाओं को संगठन की मुख्य धारा से जोड़ा गया है, वहीं वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक के तौर पर विशेष स्थान दिया गया है।

READ ALSO

Raigarh news: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड, रायगढ़ इस्पात-बर्बरीक ग्रुप की फर्मों में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी में पुनः शुरू हुई पेयजल सुविधा

*मुख्य कार्यकारिणी का स्वरूप*
संगठन के सुचारू संचालन के लिए नई टीम में अरुण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में रमेश अग्रवाल, दामोदर सिदार, अजय पटेल, विनोद लाला राठौर, राजू सारथी और राजेश सहिस को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद की कमान विकास अग्रवाल (विकल), श्रीमती मोहरमती, मेघनाथ राठौर, श्रीमती सरोजनी राठौर, खिलावन विंद, गोपाल मेहर, सोनू अग्रवाल और श्रीमती शकुंतला को सौंपी गई है। सचिव के महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए साजेश मनघोगर, डॉ. के. यादव, भरत लाल राठौर, राहुल महंत, विनय अग्रवाल पंडा, कान्हू मित्तल, नीतू गबेल, झालिश पाण्डेय, धर्मेंद्र चौहान और आकाश पटेल का चयन किया गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर बजरंग सिदार, गोवर्धन सिंह ठाकुर, श्रीमती रामबाई चौहान, गणेश फोटवानी, हरीश शर्मा और वरुण शर्मा को शामिल किया गया है।

*वरिष्ठों का मिलेगा मार्गदर्शन*
शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा जारी सूची में संगठन की मजबूती के लिए एक शक्तिशाली ‘विशेष आमंत्रित सदस्यों’ की टीम तैयार की गई है। इसमें स्वयं विधायक उमेश पटेल विशेष रूप से शामिल हैं। साथ ही पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दवाई वाला, पीसीसी सदस्य राजेश दवाई वाला, पूर्व शहर अध्यक्ष रणधीर शर्मा, पूर्व न.पा.प. अध्यक्ष श्रीमती राधासुनील शर्मा, बजरंग लाल अग्रवाल, पूर्व पार्षद हरिशंकर दर्शन, रामकिशुन आदित्य और राम शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं को अनुभवी मार्गदर्शक के रूप में जोड़ा गया है। संगठन को विधिवत मजबूती देने के लिए सुनील शर्मा ने वरिष्ठ अधिवक्ता परीक्षित राठौर और खलील कुरैशी को विधिक सलाहकार नियुक्त किया है।

सुनील शर्मा के नेतृत्व में नई रणनीति
इस ऐतिहासिक घोषणा के बाद शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि हमारे नेता उमेश पटेल के मार्गदर्शन और वरिष्ठों के अनुभव का लाभ हर कार्यकर्ता को मिलेगा, जिससे पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। श्री शर्मा ने आगे जानकारी दी कि खरसिया शहर कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी निरंतर जारी है और आने वाले कुछ दिनों में कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तियों की सूची भी जारी की जाएगी

ग्रामीण जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने भी सुनील शर्मा और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए यह उम्मीद जताई है कि यह नई कार्यकारिणी जनहित के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। खरसिया के राजनीतिक गलियारों में इस नई टीम को काफी प्रभावशाली और संतुलित माना जा रहा है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh news: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड, रायगढ़ इस्पात-बर्बरीक ग्रुप की फर्मों में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी में पुनः शुरू हुई पेयजल सुविधा

November 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

November 16, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

November 16, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में 1.5 करोड़ LPG गैस का घोटाला; पुलिस ने आरपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में 1.5 करोड़ LPG गैस का घोटाला; पुलिस ने आरपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में DMF और आबकारी घोटाला मामले में ACB–EOW की बड़ी करवाई, 18 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी…

November 23, 2025

Amla Navami: आज है आंवला नवमी, नोट करें शुभ मुहूर्त, विधि और कथा

November 18, 2026
धनबाद कोयला खदान में देर रात हादसा, 50 से अधिक मजदूर दबने की आशंका

धनबाद कोयला खदान में देर रात हादसा, 50 से अधिक मजदूर दबने की आशंका

January 28, 2026
फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन; कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में एक साथ 21 ठिकानों पर की छापेमारी

फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन; कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में एक साथ 21 ठिकानों पर की छापेमारी

December 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Toll New Rules: हाईवे पर गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर! NHAI का नया सिस्टम शुरू, टोल पार करते ही खुलेगी इंश्योरेंस की पोल
  • Latif Bhat Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट
  • Gold Silver price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए GOOD NEWS, सोना ₹3000 और चांदी ₹6169 तक हुई सस्ती, जानें आज का ताजा रेट
  • Raigarh news: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड, रायगढ़ इस्पात-बर्बरीक ग्रुप की फर्मों में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR