• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, August 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
May 4, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*4 मई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 03 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा और चक्रधरनगर तथा आज दिनांक 04 मई 2026 को थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में अलग-अलग रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

READ ALSO

रायगढ़ न्यूज़ अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया

🔹*तुमीडीह में घर आंगन से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी देव प्रसाद श्रीवास को दबोचा*

थाना पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तुमीडीह निवासी देव प्रसाद श्रीवास अपने घर आंगन में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से दो डिब्बों में भरी करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3,000 बरामद की। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसे गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🔹*मरीन ड्राइव होते पंजरी प्लांट शराब लेकर जा रही महिला गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब की जप्त*

इसी तरह थाना चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला काफी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रही है। पुलिस टीम ने मरीन ड्राइव से पंजरी प्लांट मार्ग पर घेराबंदी कर साफा बाई चौहान को पकड़ा। महिला के थैले की तलाशी लेने पर 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर, कीमत करीब ₹3,200 जब्त की गई। आरोपी महिला के विरुद्ध भी आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

🔹 *जोरापाली नहर किनारे ग्राहकों का इंतजार कर रहा युवक गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने 35 पाव देशी-अंग्रेजी शराब बरामद*

आज थाना कोतरारोड़ पुलिस को सूचना मिली कि जोरापाली नहर के पास एक युवक शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर अनिकेत सारथी को हिरासत में लिया। आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक थैले से 35 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 6.660 लीटर, कीमत ₹3,500 जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : “अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार पैनी नजर है, कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”*

Related Posts

रायगढ़ न्यूज़ अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

रायगढ़ न्यूज़ अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

August 3, 2026
कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया
रायगढ़

कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया

August 2, 2026
नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
रायगढ़

नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

August 2, 2026
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
रायगढ़

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

August 2, 2026
ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई
रायगढ़

ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई

July 31, 2026
ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

July 31, 2026
Next Post
पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

PNB ग्राहकों के लिए अलर्ट! 5 मई तक निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मोर बिजली ऐप या सरकारी दफ्तर? बिजली बिल भुगतान के लिए सिर्फ इन्हीं माध्यमों का करें उपयोग, CSPDCL ने जारी की गाइडलाइन

मोर बिजली ऐप या सरकारी दफ्तर? बिजली बिल भुगतान के लिए सिर्फ इन्हीं माध्यमों का करें उपयोग, CSPDCL ने जारी की गाइडलाइन

March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली सूची, 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित; देखें पूरी लिस्ट यहां।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति का किया ऐलान, सीएम साय समेत 84 नेताओं को मिली जगह, जानिए विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची

March 17, 2026
सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

March 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • डाबर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें! ‘100%’ दावे वाले शहद, घी, तेल आदि प्रोडक्ट्स पर FSSAI की रोक
  • हवा में डगमगाया Air India का विमान, टर्बुलेंस के चलते कई यात्रियों को लगी चोट
  • 8000mAh बैटरी के साथ POCO ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • किसानों के लिए खुशखबरी, खरीफ फसलों के बीमा की बढ़ी अंतिम तारीख
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR