• Privacy Policy
  • About Us
Monday, July 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
June 2, 2026
in रायगढ़
चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*2 जून 2026, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस द्वारा लूट की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

READ ALSO

साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार

ऑपरेशन अंकुश : रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार

घटना को लेकर कल 01 जून को प्रार्थी संजय सिंह सिदार पिता महेश राम सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सिंघरा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती ने चौकी खरसिया में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि दिनांक 29 मई 2026 को वह शादी कार्ड लेने एवं एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने खरसिया आया था। उसने एटीएम से 35 हजार रुपये निकाले और इसके बाद शराब भट्टी गया।

इसी दौरान उसकी मुलाकात छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान से हुई, जिसने मोटरसाइकिल में साथ चलने की बात कही। प्रार्थी उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर बंधवा तालाब स्थित पीपल पेड़ के पास पहुंचा, जहां पहले से मौजूद उसके साथी द्वारिका चौहान एवं राहुल सिदार मिले। तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और उसके पास रखे 35 हजार रुपये लूटकर अटल आवास की ओर फरार हो गए।

घटना से डरे हुए प्रार्थी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पीड़ित की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 263/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा पीड़ित गवाहों से पूछताछ कर संदेहियों की पहचान किया गया फिर पुलिस टीम लेकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान, द्वारिका चौहान एवं राहुल सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया तथा अपने मेमोरेंडम कथन में लूट की वारदात में शामिल होना बताया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूटी गई 35 हजार रुपये की राशि में से 32 हजार 500 रुपये शराब एवं अन्य खर्चों में खर्च कर दिए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से शेष 2 हजार 500 रुपये नगद एवं घटना से संबंधित दो मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किए गए हैं।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर *आरोपी छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान पिता लकेश्वर चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी खंतीपार पुरानी बस्ती खरसिया, द्वारिका चौहान पिता छेदीलाल चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी अटल आवास खरसिया तथा राहुल सिदार पिता राम सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास खरसिया* को दिनांक 01 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी खंतीपार पुरानी बस्ती, खरसिया
2. द्वारिका चौहान, उम्र 24 वर्ष, निवासी अटल आवास, खरसिया
3. राहुल सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी अटल आवास, खरसिया

*बरामदगी*

*2,500 रुपये नगद, 02 मोबाइल फोन*

लूट के गंभीर अपराध का त्वरित आरोपियों की धरपकड़ में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, आरक्षक कीर्ति सिदार, आरक्षक साविल चंद्रा, आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक सोमनाथ पटेल एवं आरक्षक रामभजन राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार
रायगढ़

साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार

July 20, 2026
ऑपरेशन अंकुश : रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन अंकुश : रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार

July 20, 2026
स्मार्ट मीटर के जरिए जनता की जेब पर डाका, सरकार तत्काल हटाए स्मार्ट मीटर : शाखा यादव
रायगढ़

स्मार्ट मीटर के जरिए जनता की जेब पर डाका, सरकार तत्काल हटाए स्मार्ट मीटर : शाखा यादव

July 19, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई, थाना पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन अंकुश के तहत जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई, थाना पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार

July 19, 2026
धरमजयगढ़ पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड डबल मर्डर, भूमि विवाद में दंपति की टांगी से हत्या कर शवों को जलाया
रायगढ़

धरमजयगढ़ पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड डबल मर्डर, भूमि विवाद में दंपति की टांगी से हत्या कर शवों को जलाया

July 18, 2026
सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त
रायगढ़

सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त

July 15, 2026
Next Post
भीषण सड़क हादशा; दो सरकारी बसों के बीच जोरदार टक्कर से 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

भीषण सड़क हादशा; दो सरकारी बसों के बीच जोरदार टक्कर से 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बस्तर में बदलाव – उम्मीद और विकास की नई सुबह

बस्तर में बदलाव – उम्मीद और विकास की नई सुबह

August 10, 2025
छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए GOOD NEWS! रायपुर-दिल्ली के बीच Air India की नई फ्लाईट 26 अक्टूबर से होगी शुरू, यहां देखें शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए GOOD NEWS! रायपुर-दिल्ली के बीच Air India की नई फ्लाईट 26 अक्टूबर से होगी शुरू, यहां देखें शेड्यूल

October 22, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान दत्तात्रेय जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: शिरडी, शनि सिंघनापुर व त्रयंबकेश्वर की यात्रा के लिए आवेदन 8 दिसम्बर तक

December 4, 2025
कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय की पहल से छत्तीसगढ़ को मिली 600 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात

July 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार
  • SAIL में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • छत्तीसगढ़ में 129 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें जंबो लिस्ट
  • छत्तीसगढ़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR