दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है। यह गाड़ियां 22 जून से 3 जुलाई तक कैंसिल रहेंगी, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। ट्रेनों के कैंसिल करने की वजह, बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन और ऑटो सिग्नलिंग का काम है। यह काम इस रूट पर करीब 14 दिन चलेगा।
बिलासपुर मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथीलाइन कनेक्टिविटी का करीब दो हफ्ते चलेगा। इसके तहत स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग और नॉन -इंटरलॉकिंग का काम भी किया जाएगा। यह काम 22 जून से 5 जुलाई तक विभिन्न चरणों में किया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
22 जून से 3 जुलाई तक रायगढ़ और बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
21 जून से 2 जुलाई तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जून से 3 जुलाई तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
21 जून से 2 जुलाई तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर और गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर और कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
ये ट्रेन होगी देरी से रवाना
1 जुलाई को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
गंतव्य से पहले समाप्त और शुरू होने वाली ट्रेनें
22 जून से 3 जुलाई तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
22 जून से 3 जुलाई तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी। झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस
कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।
















