• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी मामले का फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
June 19, 2026
in रायगढ़
1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी मामले का फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

*19 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना कोतवाली रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी विश्वजीत देवनाथ को जिला जांजगीर-चांपा में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले में दरोगापारा रायगढ़ निवासी संजय मिश्रा द्वारा 30 मई 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात विश्वजीत देवनाथ से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को एलईडी बल्ब मैन्युफैक्चरिंग एवं शेयर मार्केट ट्रेडिंग व्यवसाय से जुड़ा बताते हुए निवेश करने पर प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज तथा 10 प्रतिशत मूलधन वापसी का भरोसा दिलाया था। आरोपी के झांसे में आकर संजय मिश्रा ने आईसीआईसीआई बैंक से 12 लाख रुपये का ऋण लेकर निवेश किया। प्रारंभिक कुछ माह तक आरोपी नियमित रूप से ब्याज देता रहा, जिससे विश्वास बढ़ा और बाद में अन्य लोगों को भी निवेश के लिए प्रेरित किया गया।

🔸 *13 से अधिक निवेशकों से जुटाए गए 1.77 करोड़ रुपये*

जांच में सामने आया कि आरोपी ने संजय मिश्रा सहित विकास साहू, राकेश मनहर, रितेश साव, देव कश्यप, सुनील पाणिग्रही, शिशुपाल, कृष्णा पाण्डे, कृष्णा द्विवेदी, राकेश सरकार, लोचन पटेल, मनिल गुप्ता तथा अजय वर्मा समेत कई निवेशकों से कुल 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये निवेश कराए थे। बाद में जब निवेशकों को यह जानकारी हुई कि शेयर ट्रेडिंग के लिए डीमैट खाता आवश्यक होता है और आरोपी द्वारा किसी प्रकार का डीमैट दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है, तब उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ और रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

🔸 *जांजगीर-चांपा से हुई गिरफ्तारी*

अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 420 भादवि के तहत दर्ज प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा जांजगीर-चांपा पुलिस से समन्वय स्थापित कर विशेष टीम रवाना की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को जांजगीर-चांपा से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया।

🔸 *पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की निवेश योजना संचालित करने की बात*

पूछताछ के दौरान आरोपी विश्वजीत देवनाथ ने बताया कि वह लोगों से निवेश कराकर विभिन्न बैंक खातों और ट्रेडिंग प्लेटफार्म के माध्यम से शेयर बाजार में रकम लगाता था। प्रारंभिक अवधि में निवेशकों को ब्याज एवं राशि का भुगतान भी किया गया, जिससे और लोगों का निवेश बढ़ता गया। आरोपी ने बताया कि मई 2025 के बाद शेयर बाजार में भारी नुकसान होने के कारण वह निवेशकों की रकम वापस नहीं कर सका। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके उपयोग की फॉर्च्यूनर वाहन तथा बैंकिंग दस्तावेज थाना चांपा में दर्ज प्रकरण में पूर्व में जप्त किए जा चुके हैं।

🔸 *आरोपी गिरफ्तार, वित्तीय लेनदेन की जांच जारी*

पुलिस ने *आरोपी विश्वजीत देवनाथ पिता जतीन्द्र देवनाथ, उम्र 43 वर्ष, निवासी ईटला पोडापाड़ा, पोस्ट कालीहाट, थाना कोतवाली कृष्णानगर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल)* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, ट्रेडिंग खातों तथा अन्य वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित निवेश नेटवर्क की भी जांच जारी है।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*-

*“शेयर मार्केट,ऑनलाइन निवेश अथवा अधिक मुनाफे का लालच देने वाली किसी भी योजना में निवेश से पहले उसकी वैधता और दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें। बिना जांच-पड़ताल किसी व्यक्ति के कहने पर धनराशि निवेश न करें। किसी भी संदिग्ध निवेश योजना या साइबर ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाना में दें, ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।”*

Related Posts

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल
रायगढ़

सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल

August 7, 2026
रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायगढ़

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

August 6, 2026
जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

August 4, 2026
Next Post
NEET Exam के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी ये स्पेशल मेमू ट्रेनें, 10 ट्रेनों में लगेंगे 40 एक्स्ट्रा कोच.. यहां देखें शेड्यूल

NEET Exam के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी ये स्पेशल मेमू ट्रेनें, 10 ट्रेनों में लगेंगे 40 एक्स्ट्रा कोच.. यहां देखें शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मेष, कर्क समेत इन राशि वालों को मिल सकती है कोई नई जिम्मेदारी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल!

मेष, कर्क समेत इन राशि वालों को मिल सकती है कोई नई जिम्मेदारी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल!

September 14, 2025
प्रोटीन से भरपूर है भीगे हुए चने, रोज सुबह खाने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे

प्रोटीन से भरपूर है भीगे हुए चने, रोज सुबह खाने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे

October 9, 2025
15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल…

15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल…

November 12, 2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन

November 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • विशेष लेख : योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
  • विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व
  • विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़
  • विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR