• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

लोकल ट्रेन में बड़ी बारदात, मामूली विवाद में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

Amish Kumari by Amish Kumari
June 24, 2026
in देश
लोकल ट्रेन में बड़ी बारदात, मामूली विवाद में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना बीती रात 10:00 बजे के आस-पास हुई। मृतक की पहचान मयंक लोहार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के कारण पानी ट्रेन के अंदर आ रहा था। आरोपी और मृतक के बीच दरवाजा बंद करने को लेकर बहस हुई थी। वेस्टर्न रेलवे पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को बहस के बाद लोगों ने पीटा। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने अपने बैग से चाकू निकालकर मयंक पर हमला कर दिया। इसकी वजह से मयंक की मृत्यु हो गई। आरोपी की पहचान हो गई है जिसे पकड़ने के लिए रेलवे पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया है।

 

READ ALSO

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

रेलवे पुलिस के अनुसार, मृतक फर्स्ट-क्लास कोच में यात्रा कर रहा था। तभी अंधेरी और बोरीवली स्टेशनों के बीच उस पर हमला किया गया। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बोरीवली रेलवे पुलिस (GRP) ने हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन से कूदकर भाग गया था।

 

दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, मयंक लोहार और आरोपी ट्रेन नंबर 90663 के फर्स्ट-क्लास कोच में यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बीच लोहार ने आरोपी से कोच का दरवाज़ा बंद करने के लिए कहा। इसके बाद बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान आरोपी ने मयंक के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बताया कि रात 11.04 बजे बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से पहले ही आरोपी चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म 6 के पास कूद गया और स्टेशन परिसर से भाग गया।

 

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। जांचकर्ता रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं और उन यात्रियों की जानकारी जुटा रहे हैं जिन्होंने शायद हमला देखा हो। विरार के रहने वाले मयंक लोहार, अंधेरी में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे। काम के बाद घर लौटते समय यह घटना हुई। उनके परिवार में माता-पिता, एक बहन और तीन भाई हैं।

 

बता दें कि इस साल वेस्टर्न रेलवे के सबअर्बन नेटवर्क पर चाकू मारने की यह दूसरी घटना है। फरवरी में, विले पार्ले कॉलेज के 32 साल के लेक्चरर आलोक सिंह को मलाड स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय हुई बहस के दौरान चाकू मार दिया गया था। पुलिस ने उस मामले में आरोपी ओंकार शिंदे को गिरफ्तार किया था।

 

Related Posts

देश

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

November 13, 2026
देश

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

November 13, 2026
देश

SSR: देश के 13 राज्यों, 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SSR शुरू; दोबारा वोटरों को जुड़ने का मिलेगा मौका

November 13, 2026
देश

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 12, 2026
देश

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका

November 12, 2026
देश

Driver Strike Today: आज से ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, निजी स्कूल बसों के पहिए थमने की आशंका

November 12, 2026
Next Post
इस त्‍योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, ट‍िकट कराने से पहले यहां चेक करें रेट

हवाई यात्रा करने वालो को लगेगा झटका, 25% तक बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने अन्य राशियों का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने अन्य राशियों का राशिफल

November 8, 2025
IPO का मेगा वीक; आज खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 7 कंपनियां की होंगी लिस्टिंग

पैसा रखें तैयार! आ रहा है Meesho का आईपीओ, इतने करोड़ रुपये जुटाने की है तैयारी

November 28, 2025
कब मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, यहां जानें स्‍नान और दीपदान का शुभ मुहूर्त

कब मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, यहां जानें स्‍नान और दीपदान का शुभ मुहूर्त

October 28, 2025
रायगढ़ में 148 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विद्युत विभाग ने सरकारी दफ्तरों को भेजे नोटिस, चोरी की बिजली पकड़ने टीमों ने तेज की मानिटरिंग

रायगढ़ में 148 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विद्युत विभाग ने सरकारी दफ्तरों को भेजे नोटिस, चोरी की बिजली पकड़ने टीमों ने तेज की मानिटरिंग

October 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी-कृषि मंत्री रामविचार नेताम
  • EPFO: EPFO का लागू हुआ नया न‍ियम; इस तारीख तक जमा करना होगा अक्टूबर का PF
  • Raigarh News : फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां
  • Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR