• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, 2 हजार रुपये तक बढ़ गई फीस

Amish Kumari by Amish Kumari
June 26, 2026
in देश
2025 में क्या है इंडियन पासवर्ड की रैकिंग और कितने देशों में वीजा फ्री कर सकेंगे एंट्री, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

विदेश जाने के लिए अगर पासपोर्ट चाहिए तो पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. दरअसल विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियम 1980 में बदलाव किए हैं. विदेश मंत्रालय द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के दौरान दी जाने वाली फीस में इजाफा किया गया है. बढ़ी हुई फीस 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएगी. आपको बता दें कि 14 साल बाद आवेदन शुल्क में इजाफा किया गया है. इससे पहले साल 2012 में फीस में बदलाव किया गया था.

 

READ ALSO

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

Mahadev Satta Case CBI Raid: CBI का बड़ा एक्शन, महादेव सट्टा केस में छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे

2500 रुपए का लगेगा शुल्क

सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 36 पन्ने वाले पासपोर्ट के नॉर्मल आवेदन के लिए 2500 रुपए शुल्क लगेगा. विदेश से आवेदन करने पर 125 डॉलर की फीस होगी.

 

 

 

5000 रुपए शुल्क होगा देय

 

तत्काल में 36 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए 5000 रुपए और विदेश में 250 डॉलर का शुल्क देना होगा.

60 पन्नों वाले जंबो पासपोर्ट के नॉर्मल आवेदन के लिए 3500 रुपए और विदेश में 175 डॉलर फीस चुकानी होगी.

60 पन्नों वाले पासपोर्ट की तत्काल सेवा के लिए 6000 रुपए शुल्क तय किया गया है. विदेश में यह फीस 300 डॉलर है.

15 से 18 साल के नाबालिग भी यदि 10 साल की वैलिडिटी वाला पासपोर्ट चाहते हैं, तो वे भी इसी फीस स्ट्रक्चर के तहत आवेदन कर सकते हैं.

 

खोने- डैमेज होने पर भी देनी होगी ज्यादा फीस

पासपोर्ट खोने या फिर डैमेज होने की स्थिति में भी 1 जुलाई से पहले से ज्यादा फीस भरनी होगी. नॉर्मल प्रोसेस के जरिए 36 पन्नों वाले पासपोर्ट के डैमेज या खोने पर 5000 रुपए (विदेश में $250) चुकाने होंगे. वहीं, तत्काल में यह फीस 7500 रुपए ($375) होगी.

 

जंबो पासपोर्ट के लिए 6 हजार रुपए फीस

60 पन्नों वाले जंबो पासपोर्ट के खोने या फिर डैमेज होने पर नॉर्मल फीस 6 हजार रुपए (विदेश में $300) होगी. तत्काल फीस 8500 रुपए (विदेश में 425 डॉलर) निर्धारित की गई है.

नया पासपोर्ट बनवाना है या उसे रिश्यू कराना है तो बच्चों के साधारण पासपोर्ट (36 पन्ने) के लिए नॉर्मल फीस 1750 रुपए (विदेश में 90 डॉलर) और तत्काल फीस 4250 रुपए (विदेश में $215) होगी.

नाबालिग का पासपोर्ट यदि खो या डैमेज हो जाता है, तो नॉर्मल सेवा के लिए 4250 रुपए (विदेश में 215 डॉलर) और तत्काल सेवा के लिए 6750 रुपए (विदेश में 340 डॉलर) का भुगतान करना होगा.

इमरजेंसी सर्टिफिकेट के लिए कोई फीस नहीं

स्पेशल ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स को लेकर भी विदेश मंत्रालय ने नियम साफ कर दिए हैं. इमरजेंसी सर्टिफिकेट के लिए भारत में कोई फीस नहीं है, लेकिन विदेश में इसके लिए 15 डॉलर का शुल्क लगेगा.

 

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए 750 रुपए फीस

 

सर्टिफिकेट ऑफ आइडेंटिटी के लिए भारत में 1 हजार रुपए और विदेश में 50 डॉलर की नॉर्मल फीस होगी. हालांकि, दोनों ही डॉक्यूमेंट्स के लिए तत्काल सर्विस लागू नहीं होगी.

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सरेंडर सर्टिफिकेट या ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वेरिफिकेशन जैसे दूसरे सर्टिफिकेट के लिए 750 रुपए शुल्क लगेगा.

विदेश में इन सर्विस के लिए 40 डॉलर चुकाने होंगे और तत्काल का विकल्प नहीं होगा. पासपोर्ट की वैलिडिटी वयस्कों के लिए अधिकतम 1 साल और नाबालिगों के लिए 5 साल या आवेदक के 18 वर्ष होने तक होगी

Related Posts

देश

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

November 14, 2026
देश

Mahadev Satta Case CBI Raid: CBI का बड़ा एक्शन, महादेव सट्टा केस में छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे

November 14, 2026
देश

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

November 13, 2026
देश

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

November 13, 2026
देश

SSR: देश के 13 राज्यों, 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SSR शुरू; दोबारा वोटरों को जुड़ने का मिलेगा मौका

November 13, 2026
देश

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 12, 2026
Next Post
साल 2026 में इतने दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, यहां देखें लिस्ट

मुहर्रम पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE-NSE में 3 दिन का ब्रेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

August 26, 2026

iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?

September 9, 2026

No UPI Day: कल ‘नो यूपीआई डे’ का ऐलान, काले कपड़े से ढके रहेंगे दुकानों के QR स्कैनर

October 1, 2026

rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

October 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में बड़ा एक्शन, ED ने चैतन्य बघेल की 61 करोड़ संपत्ति किया जब्त
  • Om Chapter 1 Trailer: धनुष की फिल्म ‘OM’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, ममूटी और साई पल्लवी का दिखा दमदार अंदाज
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू
  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR