• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन

Amish Kumari by Amish Kumari
July 22, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ कांग्रेस ने किया मोदी का पुतला दहन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

Raigarh News : स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश

रायगढ़ 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ अध्यक्ष शाखा यादव व ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक, केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त कुव्यवस्था, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर सबसे अधिक चिंतित है। वर्षों की कठिन मेहनत और लाखों रुपये खर्च कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के सपनों को लगातार हो रहे पेपर लीक ने चकनाचूर कर दिया है। इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर से आए लाखों छात्र-छात्राएं अपने अधिकार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उनके समर्थन में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी, कांग्रेस सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की आवाज को कुचलने का प्रयास है। यह कार्रवाई पूरी तरह अलोकतांत्रिक, दुर्भावनापूर्ण और तानाशाही मानसिकता का परिचायक है , जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।

शाखा यादव ने कहा कि मोदी सरकार को यह समझना होगा कि छात्रों की आवाज़ को गिरफ्तार करके उनके भविष्य के सवालों को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक छात्र और युवाओं के समर्थन में हमेशा मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।

शाखा यादव ने कहा कांग्रेस की मांग है कि नीट सहित सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए, दोषियों को कठोर सजा दी जाए, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव,ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी,दीपक पांडेय,नेताप्रतिपक्ष नगर निगम, शेख सलीम नियारिया,पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कन्हैया पटेल,अरुण कुमार गुप्ता,विकास ठेठवार,वसीम खान,नरेश जायसवाल,संदीप अग्रवाल,मदन महंत,सत्यप्रकाश शर्मा,नारायण घोरे,मुरारी भट्ट,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,रिंकी पांडेय, अरुणा चौहान,केवरा बाई,संयुक्ता सिंह,उमा महंत,संगीता गुप्ता,अभिषेक शर्मा,मनमोहन गुप्ता,दीपक सिंह,शब्बीर खान,देव साहू,यश यादव,गोलू यादव,खीरसागर,संतोष कुमार चौहान,प्रमोद देवांगन,रवि पांडेय,प्रदीप विजय चंद्र टोप्पो,तरुण गोयल,सोनू पुरोहित,रजत गोयल,सुजय राय,संजय चौहान,गुलशन साहू,वैभव चौबे,प्रमोद देवांगन,अमन खापड़े,विक्रम चौहान,अज्ञात मल्होत्रा,शारदा सिंह गहलोत,दुष्यंत,अजहर हुसैन,दीपक बी सिंह,अजमुद्दीन मिर्जा,अभिजीत श्रीवास,आकाश समुंद्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जन्माष्टमी में आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

September 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

September 5, 2026
Next Post
सड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुघटनाकारित करने वाले स्कॉर्पियो चालक पर गंभीर धाराओं के तहत का मामला दर्ज

सड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुघटनाकारित करने वाले स्कॉर्पियो चालक पर गंभीर धाराओं के तहत का मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ऑपरेशन मुस्कान से जुड़े फिर अधूरे रिश्ते

ऑपरेशन मुस्कान से जुड़े फिर अधूरे रिश्ते

August 8, 2025
सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

May 12, 2026
लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

अप्रैल से UPI के जरिए निकलेगा PF का पैसा, जानिए सेकंडों में कैसे मिलेगा पेमेंट?

January 17, 2026
सितंबर से चीनी की सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला, अब हर इतने दिन में मिलेगा बिक्री कोटा;जमाखोरी पर लगेगी रोक

सितंबर से चीनी की सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला, अब हर इतने दिन में मिलेगा बिक्री कोटा;जमाखोरी पर लगेगी रोक

August 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 का असर: बसना के युवक को मिली ईवी सब्सिडी, एक कॉल से सुलझी महीनों की परेशानी
  • DA Hike 2026: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 2.9% की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 58.6% महंगाई भत्ता
  • iQOO: 7200mAh बैटरी के साथ iQOO ने भारत में लॉन्च किया दमदार गेमिंग फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR