• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

कल छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, धर्मांतरण के मामले को लेकर सर्व समाज ने किया बंद का ऐलान.

Amish Kumari by Amish Kumari
December 23, 2025
in छत्तीसगढ़
कल छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, धर्मांतरण के मामले को लेकर सर्व समाज ने किया बंद का ऐलान.
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में मतांतरण के मामलों और उसके विरोध में हुई हिंसक घटनाओं के साथ-साथ प्रशासनिक भेदभाव के आरोपों के खिलाफ 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है।

सर्व समाज छत्तीसगढ़ के इस आह्वान को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने समर्थन देने की घोषणा की है।

READ ALSO

वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी

कठोर कार्रवाई की मांग

सरकार ने देर शाम इंदिरा कल्याण एलेसेला को हटाकर गरियाबंद के एसपी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर का एसपी बना दिया है। सर्व समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को शीघ्र लागू करने, कांकेर में जनजातीय समाज पर हुए हमलों के लिए जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामाजिक अशांति और जनजातीय आस्था पर आघात हो रहा है।

 

 

सांस्कृतिक टकराव के प्रयासों के विरोध में यह बंद शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न सामाजिक, जनजातीय एवं नागरिक संगठन सहभागिता करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि ईसाई मिशनरियों और कन्वर्जन-प्रेरित समूहों द्वारा सुनियोजित ढंग से तनाव और सामाजिक वैमनस्य फैलाया जा रहा है, जिसका दुष्परिणाम जनजातीय समुदायों को भुगतना पड़ रहा है।

अशोक कुमार रखेचा कांकेर के नए पुलिस अधीक्षक

उधर, राज्य सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों के तबादले किए हैं। कांकेर के आमाबेड़ा हिंसा के बाद वहां के एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को हटा दिया है। एलेसेला को पुलिस उप महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज सरगुजा पदस्थ किया गया है।

बल उत्तरी रेंज सरगुजा पदस्थ किया गया है।

एलेसेला की जगह पर 2019 बैच के आइपीएस और गरियाबंद के एसपी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वेदव्रत सिरमौर गरियाबंद जिले के एसपी

निखिल हाल में नारायणपुर कलेक्टर बनाई गई नम्रता जैन के पति हैं। वहीं आइपीएस बनने के बाद भी पर्यटन बोर्ड में महाप्रबंधक पद पर पदस्थ वेदव्रत सिरमौर को सरकार ने वापस बुलाकर गरियाबंद जिले का एसपी नियुक्त किया है।

मंतातरण को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप लिया

कांकेर जिले के आमाबेड़ा और बड़े तेवड़ा क्षेत्र में मंतातरण को लेकर उपजे विवाद व सामुदायिक तनाव ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान आदिवासी और मसीही समुदाय आमने-सामने आ गए। हालात बिगड़ने पर तीन चर्च और प्रार्थना भवनों में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।

25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे

हिंसा नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उपद्रव के दौरान एडिशनल एसपी, डीआइजी, एसआइ और एएसआइ सहित 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए एसएसपी एलेसेला को हटाने के संकेत दिए थे। सोमवार को गृह(पुलिस) विभाग के अवर सचिव डीएस ध्रुव के हस्ताक्षर से तबादला आदेश जारी भी कर दिया गया।

Related Posts

वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़

वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

August 19, 2026
कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी
छत्तीसगढ़

कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी

August 18, 2026
गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.54 करोड़ गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.54 करोड़ गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

August 18, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित

August 18, 2026
संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

August 18, 2026
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर

August 18, 2026
Next Post
विशेष लेख : सुशासन, संवेदना और सुरक्षा : श्रमिक हित में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष

विशेष लेख : सुशासन, संवेदना और सुरक्षा : श्रमिक हित में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को

July 26, 2025
Tecno Pop X भारत में लॉन्च: 5000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग के साथ फोन,  जानिए कीमत और फीचर्स

Tecno Pop X भारत में लॉन्च: 5000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग के साथ फोन, जानिए कीमत और फीचर्स

March 4, 2026
दूषित पानी पीने से डेढ़ सौ लोग बीमार, 7 लोगों की मौत से दहशत

दूषित पानी पीने से डेढ़ सौ लोग बीमार, 7 लोगों की मौत से दहशत

December 31, 2025
देशभर में OLA ने शुरू की नॉन-एसी कैब सर्विस, सस्ता होगा किराया…

देशभर में OLA ने शुरू की नॉन-एसी कैब सर्विस, सस्ता होगा किराया…

December 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में 5000 रुपए हुई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव
  • भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
  • Fascino और RayZR 125 नए अवतार में लॉन्च, जानें कीमतें और वेरिएंट्स
  • एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; रद्द करनी पड़ी फ्लाइट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR